फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sath Nibhana Saathiya Mohammad Nazim's Ex-Gf Shaeina Seth Accuses Him Of Infidelity

Shaeina Seth: साथ नहीं निभा पाया 'साथिया', शाइना बोलीं- नाजिम से संबंध तोड़े, लेकिन अब भी जोड़ा जाता है नाम

Sun, 12 Mar 2023 03:14 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 12 Mar 2023 03:14 PM IST
सार

अभिनेता मोहम्मद नाजिम साल 2011 में टैरो-कार्ड रीडर शाइना के साथ रिश्ते में आए और दोनों आठ साल बाद अलग हो गए। अब शाइना ने अपने रिश्ते पर बात की है। आइए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Sath Nibhana Saathiya Mohammad Nazim's Ex-Gf Shaeina Seth Accuses Him Of Infidelity
मोहम्मद नाजिम, शाइना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साथ निभाना साथिया फेम मोहम्मद नाजिम तो आपको को याद होंगे ही। उन्होंने इस सीरियल में अहम का किरदार निभाया था। हाल ही में वह उस वक्त चर्चाओं में आए जब उन्होंने अपनी प्रेमिका शाइना सेठ से संबंध तोड़ने की घोषणा की। अब उनकी पूर्व प्रेमिका ने अपने रिश्ते पर बोलते हुए सच्चाई का खुलासा किया। उन्होंने नाजिम पर अपने सात से आठ साल के रिश्ते में धोखा देने का आरोप लगाया। शाइना ने मोहम्मद नाजिम के साथ संबंध तोड़ने का दावा करने वाली रिपोर्ट पर जमकर भड़ास निकाली। शाइना ने कहा कि उन्होंने खुद ही इस रिश्ते को खत्म किया था।

विज्ञापन

दोनों का रिश्ता 2011 में शुरू हुआ और 2019 में टूट गया। एक इंटरव्यू के दौरान शाइना ने स्पष्ट किया कि उन्होंने खुद ही इस रिश्ते हो खत्म किया। शाइना ने नाजिम पर बेवफाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई लड़कियों ने नाजिम की बेवफाई के सबूत के साथ उनसे संपर्क किया था। शाइना ने साफ किया कि उन्हें नाजिम से रिश्ता खत्म करने का कोई मलाल नहीं है, लेकिन इस बात का दुख है कि आज भी उनका नाम नाजिम से जोड़ा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sath Nibhana Saathiya Mohammad Nazim's Ex-Gf Shaeina Seth Accuses Him Of Infidelity
मोहम्मद नाजिम, शाइना - फोटो : सोशल मीडिया

शाइना ने कहा कि मैंने नाजिम को कई बार मौका दिया और उन्होंने भी इसे सुधारने के लिए कसम खाई। मैं उनसे प्यार करती थी, मैं नाजिम के प्यार में पागल थी। मुझे लगता था कि वो सुधर जाएंगे। लेकिन ये बातें उस स्तर तक जा पहुंची जब ये सब चीजें मुझे मानसिक रूप से प्रभावित करने लगी। जिसके बाद मैंने रिश्ता खत्म करना ही सही समझा।

विज्ञापन

शाइना ने कहा कि उन्होंने नाजिम से हर तरीके से संपर्क खत्म कर दिया। शाइना ने कहा कि नाजिम ने मेरी मां के जरिए संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले को लेकर आश्वस्त थीं। उनसे हमारे बीच चीजों को सुलझाने में मदद करने का अनुरोध किया, लेकिन मैं वापस नहीं आना चाहती थी। हमारे आठ साल के रिश्ते में चीजें केवल पहले साल के लिए ठीक थीं। लेकिन उसके बाद सिर्फ नाम का रिश्ता रह गया था।

यह भी पढ़ें: 'कमबैक' शब्द सुन भड़क उठीं करिश्मा कपूर, 12 साल बाद 'मर्डर मुबारक' में मचाएंगी धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed