फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sath nibhana saathiya actor mohammad nazim father passed actor shares heartfelt note

Mohammad Nazim: 'गोपी बहू' के अहम पर टूटा दुखों का पहाड़, अभिनेता के पिता का हुआ निधन

Tue, 21 Nov 2023 05:20 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 21 Nov 2023 05:20 PM IST
सार

टीवी सीरियल 'साथ निभाया साथिया' के एक्टर मोहम्मद नजीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, एक्टर के पिता का निधन हो गया। इसकी जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी है।

विज्ञापन
Sath nibhana saathiya actor mohammad nazim father passed actor shares heartfelt note
मोहम्मद नाजिम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेलीविजन शो 'साथ निभाया साथिया' के एक्टर मोहम्मद नजीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल अभिनेता नाजिम के पिता का निधन हो गया। इसकी जानकारी खुद उन्होंने ने सोशल मीडिया पर पोस्ट इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि, नाजिम के पिता काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंन सोशल मीडिया पर फैंस से पिता के लिए दुआ मांगने के लिए भी आग्रह किया था। निधन के बाद अब नाजिम ने पिता के लिए एक भावुक नोट शेयर किया है। तस्वीरों को साझा करते हुए एक्टर ने लिखा, मेरे अब्बा का कल दोपहर अल्लाह सुब्हानहु वा ता' आला की इच्छा से निधन हो गया। उन्हें खोना और उन्हें दूर जाते देखना मेरे जीवन का दूसरा सबसे दर्दनाक दिन था।
विज्ञापन


इससे भी अधिक क्योंकि हम अपने उमराह के लिए मक्का, सऊदी एक साथ नहीं जा सकते थे जैसा कि मैंने कुछ दिनों में हमारे लिए योजना बनाई थी। मैं आज अपने माता-पिता दोनों के बिना खोया हुआ और हतोत्साहित हूं और मैं बस यही चाहता हूं कि काश मैं समय को पीछे कर पाता।  मुझे पता है अम्मी अब्बा दोनों मुझ पर नजर रख रहे हैं और मैं दुनिया का सबसे खुशनसीब बेटा हूं जो आप दोनों मुझे मिले। अल्लाह मेरे अब्बा को मगफिरत फरमाये और जन्नत उल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाये...आमीन। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mohammad Nazim Khilji (@khilji_nazim)



यह भी पढ़ें: विक्रांत मैसी ने IPS मनोज कुमार शर्मा के लिए लिखा नोट, बोले- 'सर मैं आप जैसा बनना चाहता हूं'

जानकारी के लिए बता दें कि, मोहम्मद नाजिम को लोकप्रिय शो साथ निभाना साथिया में अहम किरदार के लिए जाना जाता है। अभिनेता ने जिया मानेक और देवोलीना भट्टाचार्जी के साथ बहुत अच्छी केमिस्ट्री शेयर की। साथ निभाना साथिया के अलावा, नाजिम के पास उड़ान, तेरा मेरा साथ रहे, रूप: मर्द का नया स्वरूप और बहू बेगम जैसे शो हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर अपनी रील्स से दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed