फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sasha Agha marries with Sachin Gupta

चर्चाएं हैं कि यह लड़की अब किसी और की हो गई

Mon, 07 Jul 2014 11:10 AM IST
Updated Mon, 07 Jul 2014 11:10 AM IST
विज्ञापन
Sasha Agha marries with Sachin Gupta

चर्चाओं का बाजार गर्म है। कह जा रहा है कि बीते जमाने की अभिनेत्री सलमा आगा की बेटी साशा आगा ने अपनी मां की मर्जी के खिलाफ गुपचुप शादी कर ली है। बीते मंगलवार से यह चर्चा है कि 22 साल की साशा ने बॉलीवुड कंपोजर सचिन गुप्ता के साथ सात फेरे ले लिए हैं।

विज्ञापन


सलमा इन दोनों से बहुत नाराज बताई जा रही हैं। मई महीने में सलमा ने सचिन के खिलाफ पुलिस में अपनी बेटी को गुमराह करने की शिकायत भी दर्ज कराई थी और पुलिस ने सचिन-साशा दोनों को थाने बुला कर पूछताछ की थी। अब चूंकि सलमा आगा की बेटी बालिग है, अतः पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। थाने में सलमा का सचिन-साशा से जमकर झगड़ा भी हुआ था।

विज्ञापन

पर शादी का हो रहा है खंडन

Sasha Agha marries with Sachin Gupta

वैसे मीडिया में साशा के हवाले से यह भी खबरें आ रही हैं कि उन्होंने कोई शादी नहीं की है। वह सिंगल हैं। साथ ही वह यह भी कह रही हैं कि उनकी मां को सचिन से कोई शिकायत नहीं है और न ही वे सचिन के साथ उनके रिश्ते के खिलाफ हैं। साशा का कहना है कि आखिर कैसे कोई मां अपनी बेटी के खिलाफ ज्यादा समय तक रह सकती है।

वैसे मैं यह समझती हूं कि एक मां सिर्फ अपनी बेटी की चिंता कर रही है। साशा के अनुसार, ‘मां को लगता है कि अभी हम दोनों की उम्र कैरियर पर पूरा ध्यान देने की है। अतः हम लोगों को उस पर ही ध्यान देना चाहिए। वैसे मां यह समझ चुकी हैं कि सचिन और मैं अपने रिश्ते को लेकर पूरी तरह से गंभीर हैं और इसलिए उन्होंने इस पर अपनी मुहर लगा दी है।’ साशा का कहना है, ‘मैं और सचिन पिछले छह साल से एक-दूसरे को जानते हैं और दो साल से साथ में हैं।’

साशा के प्यार में पागल हूं

Sasha Agha marries with Sachin Gupta

उधर सचिन ने भी मीडिया में इसी तरह की बातें कही हैं। उन्होंने कहा है, ‘साशा और मैं एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं। वह बहुत ही प्यारी लड़की है और अब सलमा आंटी को भी हमारे रिश्ते पर कोई ऐतराज नहीं है।’ वैसे सचिन ने शादी की खबरों को सिर्फ अफवाह बताया है। सचिन के अनुसार कई बार वह साशा को ‘बीवी’ कह कर बुलाते हैं और यह बात किसी ने कहीं सुन ली होगी, इससे यह गलतफहमी पैदा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed