फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sara Ali Khan opens up about Amrita Singh and Saif Ali Khan’s reaction to Atrangi Re

Sara Ali Khan: 'अतरंगी रे' देखने के बाद सैफ, अमृता और इब्राहिम ने दी थी ऐसी प्रतिक्रिया, सारा ने किया खुलासा

Mon, 27 Dec 2021 07:56 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 27 Dec 2021 07:56 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का कहना है कि उनकी हालिया रिलीज फिल्म अतरंगी रे देखने के बाद उनका परिवार उनपर गर्व महसूस कर रहा है। सारा का कहना है कि उन्होंने अपनी मां अमृता सिंह और पिता सैफ अली खान को 'रुलाया', यानी फिल्म देखने के बाद सैफ और अमृता दोनों ही भावुक हो गये थे।

विज्ञापन
Sara Ali Khan opens up about Amrita Singh and Saif Ali Khan’s reaction to Atrangi Re
अतरंगी रे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का कहना है कि उनकी हालिया रिलीज फिल्म अतरंगी रे देखने के बाद उनका परिवार उनपर गर्व महसूस कर रहा है। सारा का कहना है कि उन्होंने अपनी मां अमृता सिंह और पिता सैफ अली खान को 'रुलाया', यानी फिल्म देखने के बाद सैफ और अमृता दोनों ही भावुक हो गये थे। सारा का कहना है कि मां और पिता का इस तरह भावुक होना 'उपलब्धि की अजीब भावना' है। उन्होंने फिल्म में अपने किरदार रिंकू के बारे में भाई इब्राहिम अली खान की प्रतिक्रिया के बारे में भी खुलासा किया।

विज्ञापन


सारा अली खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, मुझे लगता है कि मेरी मां बहुत भावुक हैं और हमेशा रहेंगी। वहीं पिता सैफ अली खान बहुत मजबूत और सफिस्टकैटिड जैंटलमैन हैं। लेकिन मुझे पता है कि मैंने मां और पिताजी दोनों को रुलाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह महसूस करना अजीब है कि आपके माता-पिता को आप पर गर्व है। उन्होंने कहा कि भाई इब्राहिम अली खान ने फिल्म अतरंगी देखने के बाद उनसे कहा था कि मुझे आप पर गर्व है कि आप मेरी बहन हैं। उन्होंने कहा कि इब्राहिम यह बात दूसरे से भी कह रहा है, जिसे लेकर मुझे खुशी हो रही है। सारा ने कहा कि वह और इब्राहिम एक-दूसरे से खूब मजाक करते हैं। उन्होंने कहा, मैं उसकी गोलू मोलू बहन हूं। गौरतलब है कि सारा अली खान और धनुष की फिल्म अतरंगी रे 24 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार भी हैं। इस फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले सारा अली खान ने फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय को एक भावुक खत लिखा था। सारा ने अपने इस खत में आनंद एल राय को उनपर भरोसा करने के लिए धन्यवाद दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed