फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sara Ali Khan gets minor scare as light bulb explodes during her makeup

Sara Ali Khan: मेकअप करा रही थीं सारा अली खान, अचानक फटा बल्ब और फिर...

Sun, 23 Jan 2022 06:47 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 23 Jan 2022 06:47 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। सारा अली खान ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया।

विज्ञापन
Sara Ali Khan gets minor scare as light bulb explodes during her makeup
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। सारा अली खान ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह मेकअप करा रही हैं और अचानक से बल्ब फट जाता है और वह डर जाती हैं। दरअसल, वीडियो में दिख रहा है कि सारा अली खान शूट की तैयारी के लिए अपना मेकअप करवा रही हैं। इतना ही नहीं वह कहती हुई सुनाई देती हैं  "बस जीतू से नरियाल-पानी मांगो।" इसके बाद जैसे ही उनका मेकअप आर्टिस्ट टच-अप खत्म करके दूर जाता है, तो एक तेज आवाज सुनाई देती है जिससे सारा अली खान डर जाती हैं। इसके फौरन बाद वीडियो बंद हो जाता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस वीडियो को सारा अली खान ने "मॉर्निंग लाइक दिस।" कैप्शन के साथ शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने इमोजी भी बनाई थी। इन इमोजी से साफ था कि यह अनुभव सारा अली खान के लिए डरावना था। इंस्टाग्राम स्टोरी में सारा अली खान ने मेकअप कलाकार आदित्य शर्मा और निर्माता पूजा विजान को भी टैग किया था। सारा फिलहाल विक्की कौशल के साथ लक्ष्मण उटेकर की आने वाली फिल्म के लिए इंदौर में हैं। सारा पिछले कुछ हफ्तों से इंदौर में शूटिंग कर रही हैं। फिल्म को कार्तिक आर्यन और कृति सनोन-स्टारर लुका चुप्पी का सीक्वल बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। शूटिंग से मिले ब्रेक के दौरान सारा हाल ही में मां अमृता सिंह के साथ उज्जैन में प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने गई थीं। उन्होंने पिछले वीकेंड की अपनी यात्रा की तस्वीरें भी साझा की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed