फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sara Ali Khan celebrate her Birthday with Close friends

देर रात केक काटकर खास दोस्तों के साथ सैफ की बेटी ने मनाया जन्मदिन, वीडियो वायरल

Mon, 13 Aug 2018 10:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 13 Aug 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan celebrate her Birthday with Close friends
बॉलीवुड में जल्द ही डेब्यू करने वाली एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने रविवार को अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के इस खास मौके पर दोस्तों और परिवार सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें बधाई दी है। सारा के जन्मदिन पर कुछ ऐसी खबरें भी थीं कि वह इस बार अपना जन्मदिन दोस्तों और परिवार के साथ नहीं मनाएंगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। सारा ने देर रात अपने कुछ खास दोस्तों के साथ मिलकर जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘केदारनाथ’ के पोस्ट प्रोडक्शन के काम में काफी व्यस्त हैं। वहीं इसके अलावा सारा की दूसरी फिल्म ‘सिम्बा’ की शूटिंग भी चल रही है। इन दिनों फिल्म ‘सिम्बा’ के एक गाने की शूटिंग जोरो पर है। इसके लिए सारा काफी मेहनत कर रही हैं। वह हर दिन जमकर जिम और डांस रिहर्सल्स में पसीना भी बहा रही हैं। इसलिए सारा अपने जन्मदिन के खास मौके पर पूरे दिन फिल्मों के काम में लगी रहीं और देर रात उन्होंने अपनी करीबियों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

✅ ❤️ Awesome Day @saraalikhan_1 ..... @saraalikhan_1 ..... __________________________________________ Follow For More Update @saraalikhan_1 __________________________________________ #shahidkapoor#sunnyleone#aishwaryarai #saraalikhan#jhanvikapoor#suhanakhan#aryankhan##rakulpreetsingh #kanganaranaut #taimuralikhan#aliabhatt #dishapatani #jacquelinefernandez #ishaankhattar #shilpashinde#hinakhan#viratkohli #aliabhatt #sonamkishaadi #priyanksharma#saifalikhan #janhvikapoor#shrutihassan #urvashirautela#kajalaggarwal#kareenakapoorkhan#dhadak#simmba#kedarnath#studentoftheyear2.

A post shared by Sara Ali Khan🌀 (@saraalikhan_1) on

Sara Ali Khan celebrate her Birthday with Close friends
सारा के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। उनके जन्मदिन की तस्वीरों और वीडियो को saraalikhan_1 नाम के एक फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर भी किया है। 

 

✅ wish you Happy birthday to myself @saraalikhan_1 ..... @saraalikhan_1 ..... __________________________________________ Follow For More Update @saraalikhan_1 __________________________________________ #shahidkapoor#sunnyleone#aishwaryarai #saraalikhan#jhanvikapoor#suhanakhan#aryankhan##rakulpreetsingh #kanganaranaut #taimuralikhan#aliabhatt #dishapatani #jacquelinefernandez #ishaankhattar #shilpashinde#hinakhan#viratkohli #aliabhatt #sonamkishaadi #priyanksharma#saifalikhan #janhvikapoor#shrutihassan #urvashirautela#kajalaggarwal#kareenakapoorkhan#dhadak#simmba#kedarnath#studentoftheyear2

A post shared by Sara Ali Khan🌀 (@saraalikhan_1) on


वैसे तो उन्होंने पहले फिल्म ‘केदारनाथ’ साइन की और उसकी शूटिंग भी पूरी कर ली लेकिन किसी कारणवश ‘केदारनाथ’ की रिलीज डेट को बढ़ाकर आगे कर दिया गया है। इस साल नवबंर में रिलीज होने वाली ‘केदारनाथ’ अब अगले साल के लिए टल गई है। वहीं रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान की फिल्म ‘सिम्बा’ इसी साल रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed