Citadel Honey Bunny: हीरो हीरोइन की कहानी से विलेन हो गया नाराज, इसलिए प्रीमियर पर नहीं पहुंचे साकिब सलीम
हाल ही में सिटाडेल हनी बनी वेब सीरीज का प्रीमियर रखा गया था। इस कार्यक्रम में शो के अभिनेता साकिब सलीम नजर नहीं आए। उनकी अनुपस्थिति की वजह से अब कयासों का बाजार गर्म हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरुण धवन और सामंथा अभिनीत 'सिटाडेल: हनी बनी' वेब सीरीज जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। शो को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। हाल ही में इस शो का मुंबई में प्रीमियर रखा गया था, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारे नजर आए थे। हालांकि, सबसे हैरानी की बात यह थी कि इस कार्यक्रम में साकिब सलीम नजर नहीं आए।
प्रीमियर पर शामिल न होने के लेकर तमाम तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता कथित तौर पर ट्रेलर में नजर न आने की वजह से नाखुश हैं। इसी वजह से उन्होंने हालिया कार्यक्रम से परहेज रखा। ताजा जानकारी के अनुसार साकिब इस समय गोवा में हैं।
Manisha Koirala: जब मनीषा कोइराला को लगा कि वह मरने वाली हैं, सुनाई दिल झकझोर देने वाली दास्तां
शो के प्रचार से बनाई दूरी
मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि साकिब की नाराजगी सबसे पहले इस बात से शुरू हुई कि ट्रेलर में उनका किरदार आखिर क्यों नहीं दिखाया गया? साथ ही, उन्हें सभी प्रचार गतिविधियों से भी दूर रखा गया है। अभिनेता ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस शो का अब तक कोई भी प्रचार नहीं किया है।
किसके लिए किया सोशल मीडिया पोस्ट
इसके अलावा साकिब ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक पोस्ट भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अप्रिय परिस्थितियों को शालीनता से संभालने के बारे में बताया था। लोग इसे सिटाडेल की टीम के साथ मनमुटाव से जोड़ते हुए देख रहे हैं।
इस दिन होगा सिटाडेल का प्रीमियर
सिटाडेल की बात करें तो यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली है। इसे सीता आर मेनन ने राज और डीके के साथ मिलकर लिखा है। इसका निर्माण डी2आर फिल्म्स, अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की ओर से किया गया है। रूसो ब्रदर्स इस शो के कार्यकारी निर्माताओं में से एक हैं। यह शो 7 नवंबर को प्रीमियर के लिए तैयार है।
Sharda Sinha Chhath Songs: शारदा सिन्हा के इन गीतों के बिना ‘छठ’ है अधूरा, देखें उनके टॉप गीतों की लिस्ट