Sapna Choudhary New Song: नए गाने में सपना चौधरी ने दिखाया अपना स्वैग, डांसर के ठुमकों पर दिल हार बैठे फैंस
हरियाणा डांसर सपना चौधरी के गाने का फैंस को इंतजार रहता है और अब सपना का नया गाना कामिनी रिलीज हो गया है।
विस्तार
सपना चौधरी हरियाणा की डांसिंग क्वीन हैं, जिनके दीवाने लाखों लोग हैं। लोग सपना के डांस को खूब पसंद करते हैं और उनके प्रोग्राम में शामिल होने के लिए घंटों इंतजार करने के लिए भी तैयार रहते हैं। इतना ही नहीं, फैंस को सपना के गानों का भी बेसब्री से इंतजार रहता है। बीते काफी समय से समय चौधरी अपने गाने 'कामिनी' का जमकर प्रमोशन कर रही है और उनका यह गाना रिलीज हो गया है, जिसकी जानकारी सपना ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर इस गाने का टीजर शेयर किया है, जिसमें डांसर व्हाइट कलर के आउटफिट में कहर ढा रही है और उनकी अदाएं देखने लायक हैं। वीडियो में सपना का हर एक एक्सप्रेशन कातिलाना है। सपना चौधरी ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'आपका इंतजार खत्म हो गया है। कामिनी रिलीज हो गया है।' सपना के इस पोस्ट पर फैंस तेजी से अपना रिएक्शन दे रहे हैं और इस गाने को सुपरहिट बता रहे हैं। इस वीडियो के कमेंट में फैंस फायर और हार्ट का इमोजी भेज रहे हैं।
गाने में सपना चौधरी का देसी अंदाज देखने को मिला है। इसकी शुरुआत एक घर से होती है, जिसे देखकर गांव की याद आ जाए। गाने में सपना चौधरी के साथ आमीन बरोडी नजर आए हैं और दोनों की थोड़ी सी नौक-झोक देखने को मिल रही है लेकिन दोनों की केमिस्ट्री भी काफी मजेदार है। सपना के नखरीले एक्सप्रेशन इस गाने के और ज्यादा खास बना देते हैं। इस गाने में सपना अपने जमींदार पति से पानी भरने के लिए दूर जाने को लेकर शिकायत करती दिख रही हैं। सपना चौधरी पूरे गाने में अलग-अलग आउटफिट में नजर आती हैं।