फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sapa leader abu azmi mocks karan johar having surrogate babies

VIDEO: पिता बनने पर अबू आजमी ने करण जौहर से पूछा- 'आपको कोई बीमारी है क्या'

Tue, 07 Mar 2017 10:24 AM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Tue, 07 Mar 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
sapa leader abu azmi mocks karan johar having surrogate babies
करण्‍ा जाैहर

पिछले तीन दिनों से जुड़वा बच्चों के पिता बनने के कारण फिल्म मेकर करण जौहर चर्चा में बने हुए हैं। उनके पिता बनने पर बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र के विधायक और समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने करण जौहर के बारे में एक शर्मनाक बयान दिया है।

विज्ञापन


सरोगेसी से पिता बनने वाले करण जौहर से अबू आजमी ने कहा, 'इतने बड़े हो गए, शादी नहीं कर सकते। शादी के लिए कोई लड़की नहीं मिली या उन्हें कोई बीमारी है जो इस नए तरीके से पिता बने हैं?' अबू आगे कहते हैं, 'अगर उन्हें शादी नहीं करनी थी तो उन्हें किसी गरीब बच्चों को गोद ले लेना चाहिए था।'
विज्ञापन


ये पहली बार नहीं है अबू आजमी ने विवादित बयान दिया हो। नए साल पर बेंगलुरु में महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक हरकत पर उन्होंने कहा था, 'जहां गुड़ होगा वहां चीटियां तो आएंगी ही। छेड़खानी के लिए लड़कियां खुद जिम्मेदार हैं।' उनके इस बयान की काफी आलोचना की गई थी। खुद उनके बेटे फरहान और बहू आयशा टाकिया ने उनके बेटे की निंदा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि करण जौहर सरोगेसी से एक पिता और एक बेटे के पिता बने हैं। बेटी का नाम रूही और बेटे का नाम यश है। फिलहाल दोनों प्रीमेच्योर होने की वजह से हॉस्पिटल में हैं और दो हफ्ते तक वहीं रहेंगे। 

अगली स्‍लाइड में देख्‍ाें वीड‌ियाे-


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed