{"_id":"61f24e415c4c1c3120626528","slug":"sanya-rushes-to-help-paparazzo-who-fell-down-asks-lagi-toh-nahi-apko-watch","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanya Malhotra: नीचे गिरे पैपराजी की मदद के लिए दौड़ीं सान्या मल्होत्रा, बोलीं- लगी तो नहीं सर...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sanya Malhotra: नीचे गिरे पैपराजी की मदद के लिए दौड़ीं सान्या मल्होत्रा, बोलीं- लगी तो नहीं सर...
Thu, 27 Jan 2022 01:36 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 27 Jan 2022 01:36 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सान्या मल्होत्रा एक व्यक्ति की मदद करते हुए दिख रही हैं।
विज्ञापन
सान्हा मल्होत्रा
- फोटो : instagram
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सान्या मल्होत्रा एक व्यक्ति की मदद करते हुए दिख रही हैं। उनके इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जमीन पर गिरे व्यक्ति से कैसे सान्या मल्होत्रा बार-बार यह पूछ रही हैं कि आप ठीक हैं?
विज्ञापन
वह उस व्यक्ति के लिए चिंतित दिख रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही पैपराजी सान्या मल्होत्रा को कैप्चर करने की कोशिश करते हैं उसी वक्त एक व्यक्ति का पैर फिसल जाता है और वह नीचे गिर जाता है। यह देखकर सान्या मल्होत्रा उस व्यक्ति को उठाने के लिए उसके पास पहुंच जाती हैं और उससे उसका हाल पूछती हैं।
विज्ञापन
यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि कैमरापर्सन था। वीडियो में सान्या को कैमरापर्सन की मदद करने के लिए दौड़ते हुए देखा जा सकता है। वह कहती हैं "अरे अरे...लगी तो नहीं न सर आपको?" सान्या मल्होत्रा व्यक्ति से कहती हैं कि पहले अपना पैर देखो। इसके बाद सान्या कार में बैठकर चले जाती हैं। उनका यह वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोग उन्हें दयालु बता रहे हैं।
विज्ञापन