{"_id":"5ae083f84f1c1b86098b670a","slug":"sanju-teaser-trailer-troll-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों 'संजू' के टीजर की हर तरफ हो रही है आलोचना? यूजर्स ने उठाए ऐसे ऐसे सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिर क्यों 'संजू' के टीजर की हर तरफ हो रही है आलोचना? यूजर्स ने उठाए ऐसे ऐसे सवाल
बीबीसी
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
फिल्म-संजू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार संजय दत्त पर बन रही बायोपिक की पहली झलक सभी के सामने आ गई। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म का लंबे वक्त से इंतजार किया जा रहा है। सबसे पहले तो फिल्म के नाम पर ही तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे। आखिरकार जब मंगलवार को इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ तो फिल्म का नाम 'संजू' तय हो गया।
अभिनेता रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं। खबरों के मुताबिक उन्होंने संजय दत्त की चाल-ढाल सीखने के लिए मिमिक्री आर्टिस्ट संकेत भोंसले से खास ट्रेनिंग ली है। टीजर में संजय दत्त को पांच अलग-अलग रूपों को दिखाया गया है जिसमें जवानी के दिनों के लंबे बालों वाले 'संजू' से लेकर कुर्ता पहने सफेद दाढ़ी वाले 'संजू बाबा' तक का सफर दिखाया गया है।
कुछ लोग जहां संजू के इस टीजर की खूब तारीफ कर रहे हैं वहीं आलोचना करने वाले भी कम नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिक्रियाओं की बात करें तो सभी ने रणबीर कपूर की एक्टिंग की तारीफ की है। वहीं आलोचनाओं के बोल में कई लोगों ने कहा है कि संजय दत्त की बायोपिक को मजाकिया फिल्म बनाकर रख दिया गया है. फ़िल्म के पोस्टर पर भी तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

संजू बना टॉप ट्रेंड
#SANJU मंगलवार से ही टॉप ट्रेंड में बना हुआ है। ना सिर्फ हिंदुस्तान बल्कि पाकिस्तान में भी इसी हैशटेग के साथ कई लोग संजू के टीजर पर पर टिप्पणियां कर रहे हैं। पकचिकपक राजा बाबू नाम के ट्विटर हैंडल ने संजू के पोस्टर के साथ ट्वीट किया, ''जब एक्स आपको ब्लॉक कर दे, तो उसे देखने के लिए अलग-अलग प्रोफाइल ऐसे बनाए जाते हैं।''
मास सिकंदर ट्विटर हैंडल से लिखा गया, ''ये फ़िल्म का पोस्टर है या कपड़ों का विज्ञापन?''
मास सिकंदर ट्विटर हैंडल से लिखा गया, ''ये फ़िल्म का पोस्टर है या कपड़ों का विज्ञापन?''
वैसे तो टीजर को देखने के बाद कई लोगों ने रणबीर कपूर की एक्टिंग की तरीफ की है, लेकिन जिया को शायद रणबीर में वो दम नजर नहीं आया। उन्होंने ट्वीट किया है, ''स्वैग एक नेचुरल चीज होती है, उसे जबरन बनाया नहीं जा सकता। आप संजय दत्त को देखिए उनमें एक नेचुरल स्वैग है। रणबीर कपूर में वो नहीं है। उनमें सुस्ती और उदासी भरी हुई महसूस होती है और उन्होंने मनीषा कोईराला को रणबीर की मां कैसे बना दिया, यह उनके टैलेंट की बेइज्ज़ती है।''
फिल्म इंडस्ट्री से मिली तारीफें
कई फिल्म आलोचकों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने इस टीजर की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है कि ये टीजर फिल्म के प्रति उत्सुकता पैदा करती है, साथ ही रणबीर कपूर ने जिस तरह खुद को संजय दत्त के रूप में ढाल दिया है उसकी भी कई लोगों ने तारीफ की है।
अभिनेता रितेश देशमुख ने लिखा, ''संजू का टीजर देखा, बहुत शानदार टीजर है। भारत के सबसे बेहतरीन डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के जरिए बनने वाली इस बायोपिक का इंतजार है, मुझे बताया गया था कि फिल्म में रणबीर कपूर होंगे, लेकिन मुझे तो वो दिखे ही नहीं...'कहां था रणबीर?'

Saw the teaser of #Sanju -MIND BLOWING .. awaiting this biopic from @RajkumarHirani the best director in India. I was told Ranbir Kapoor stars in this film.... but I didn’t see him!!! कहाँ था रणबीर ????
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) April 24, 2018
फिल्म आलोचक तरन आदर्श ने ट्वीट किया, ''मुन्नाभाई, 3 इडियट्स और पीके जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक राजकुमार हिरानी की नई फिल्म संजय दत्त की बायोपिक से भी कई उम्मीदें हैं। उन्होंने क्या शानदार टीजर पेश किया है।''
From the director of #Munnabhai franchise, #3Idiots and #PK... Rajkumar Hirani... His latest movie - #DuttBiopic - arrives with MONUMENTAL EXPECTATIONS... Presenting the FANTASTIC teaser of #Sanju: https://t.co/IgnxyctfE0
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 24, 2018
'संजू' फिल्म में अहम भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री सोनम कपूर ने ट्वीट किया, 'एक आदमी जिसने कई जिंदगियां जी हैं, उसे पर्दे पर दिखाने का इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता।''
क्या दिखाया है टीजर में?
'संजू' फिल्म का यह टीजर 1 मिनट 25 सेकेंड का है। जिसकी शुरुआत में लिखा गया है कि 'यह सच्ची कहानी है, लेकिन आप इसमें विश्वास नहीं करेंगे।' पहले ही सीन में संजय दत्त को पुणे की यरवदा जेल से बाहर निकलते हुए दिखाया जा रहा है। टीजर में संजय दत्त के जवानी के दिनों में ही ड्रग्स का आदी होने वाली बात बताई गई है।
संजय दत्त के जीवन में आए उतार-चढ़ाव को बताया गया है, कैसे वे महंगे होटलों में भी रहे और जेल की कालकोठरी में भी रातें गुजारीं। हल्की-हल्की झलकियों के साथ संजय दत्त का अंडरवर्ल्ड से रिश्ता, जेल जाना, आलीशान जिंदगी जीना, साथ ही उनकी 308 प्रेमिकाएं होने की बात भी बतलाई गई हैं।
निर्देशक राज कुमार हिरानी का अभी तक का ट्रैक रिकॉर्ड सौ प्रतिशत सफलता का रहा है। उन्होंने अभी तक कुल जमा चार फिल्में बनाई हैं। मुन्नाभाई एमबीबीसएस, लगे रहो मुन्ना भाई, 3 इडीयट्स और पीके। अब सभी को इंतजार है कि 29 जून को रिलीज होने वाली फिल्म 'संजू' उनके इस सफल रिकॉर्ड को बरकरार रख पाएगी या नहीं।