{"_id":"612ab996-4749-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sanjay-s-new-look-for-the-film-zanjeer","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जंजीर' के रीमेक में प्राण जैसे दिखेंगे संजय दत्त ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जंजीर' के रीमेक में प्राण जैसे दिखेंगे संजय दत्त
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 16 Dec 2012 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता संजय दत्त अपनी हर फिल्म में एक अलग लुक के साथ नजर आ रहे हैं। 'अग्निपथ' में वह गंजे थे और 'सन ऑफ सरदार' में वह पगड़ी पहने हुए थे। अब उनकी आने वाली फिल्म 'जंजीर' में वह नए स्टाईल और गेटअप के साथ दिखेंगे। इस नए लुक में उनके बाल छोटे होंगे और दाढ़ी करीने से सजाई गई होगी।
विज्ञापन
यह अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'जंजीर' का ही रीमेक है। इस फिल्म में संजय दत्त वही किरदार निभा रहे हैं जिसे पुरानी 'जंजीर' में प्राण में निभाया था। दाढ़ी और बाल के साथ संजय दत्त, प्राण की तरह ही आंखों में सुरमा भी लगाएंगे। फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया ने संजय के नए रूप पर काम करने का फैसला किया है। इसके लिए वह फैशन डिजायनर नवीन शेट्टी और हेयर स्टाइलिस्ट आमिल की सेवाएं लेंगे।
विज्ञापन
'जंजीर' के नए संस्करण में संजय के अलावा अभिनेत्री प्रियंका चोपडा और अभिनेता राम चरण तेजा होंगे। अमिताभ बच्चन का किरदार साऊथ स्टार राम चरण तेजा निभाएंगे। यह फिल्म अगले साल 12 अप्रैल को रिलीज होगी। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के खासी उत्साहित हैं।
विज्ञापन