फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sanjay leela explain how to make marry kom

जानिए 'मैरी कॉम' फिल्म बनने की पूरी कहानी

Fri, 25 Jul 2014 08:15 AM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 08:15 AM IST
विज्ञापन
sanjay leela explain how to make marry kom

यूं तो किसी भी फिल्म के बनने की कहानी सामने आती है तो कहा जाता है कि इस पर बहुत सोचा गया। प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के बीच खूब बैठकबाजी हुईं। विषय पर खूब माथा खपाया गया और उसके बाद घंटों की बहस से तय हुआ कि यह फिल्म बनेगी। लेकिन ओलंपिक मैडलिस्ट बॉक्सर की कहानी ‘मैरी कॉम’ को लेकर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। फिल्म के निर्मात संजय लीला भंसाली ने बुधवार को फिल्म के ट्रेलर की लॉन्चिंग के मौके पर जो बात बताई उसने सबको चौंका दिया।

विज्ञापन

संजय ने बताया यह किस्सा

sanjay leela explain how to make marry kom

संजय ने बताया कि एक दिन मैं दफ्तर में था तो पता चला कि उसी बिल्डिंग में उमंग कुमार आए हैं। उमंग इस फिल्म के डायरेक्टर हैं। वह प्रोडक्शन डिजाइनर रहे हैं और भंसाली के साथ उनकी फिल्म सांवरिया में जुड़े थे।

भंसाली के अनुसार, उमंग जब वापस लौटने के लिए लिफ्ट से उतर रहे थे कि मैं दफ्तर से बाहर निकला। लिफ्ट रुकी  और दरवाजा खुला। हमने एक-दूसरे का अभिवादन किया और उमंग ने कहा कि मेरे पास एक फिल्म का बढ़िया आइडिया है। यह फिल्म मैरी कॉम की लाइफ पर है। इतना सुनते ही भंसाली ने कहा, ‘ओके। डन। मैं तुम्हारी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहा हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

और फाइनल हो गई फिल्म

sanjay leela explain how to make marry kom

उमंग लिफ्ट से नीचे चले गए। बस फिल्म फाइनल हो गई। भंसाली के अनुसार उन्होंने उमंग के साथ न कोई बैठक की और न कहानी सुनी, न स्क्रिप्ट पर बात की। देखते-देखते फिल्म बनना तय हो गया। भंसाली ने कहा, ‘बड़ी बड़ी मीटिंग, आइडिये पर लंबी-चौड़ी बहस वगैरह बेकार की बातें हैं। जिन्हें समझ होती है वे चुटकी बजाते आइडिये को समझ जाते हैं और फिल्म बना डालते हैं।’ मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा इस बॉक्सर की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म पांच सितंबर को रिलीज होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed