फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Gupta Will Make Shootout at Wadala Series Next Film With John Abraham and Emraan Hashmi

'शूटआउट' फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाएंगे संजय गुप्ता, इस जगह पर आधारित होगी अगली फिल्म

Mon, 13 Jan 2020 01:35 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 13 Jan 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Gupta Will Make Shootout at Wadala Series Next Film With John Abraham and Emraan Hashmi
शूटआउट एट वडाला - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

शूटआउट एट लोखंडवाला, शूटआउट एट वडाला जैसी हिट फिल्म देने के बाद निर्माता और निर्देशक संजय गुप्ता इस फ्रेंचाइजी को और आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। इस कड़ी में उनकी अगली फिल्म भी मुंबई में हुए माफिया गुटों के टकराव पर ही आधारित होगी। बालाजी फिल्म्स की मालकिन एकता कपूर के साथ इस फिल्म को सेट तक पहुंचाने की संजय की योजना है।

विज्ञापन


इस बारे में संजय बताते हैं कि शूटआउट एट वडाला और वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबाई के बाद से एक अच्छी गैंगस्टर फिल्म देखने को नहीं मिली है। वह कहते हैं, 'इस कड़ी में मैंने अपनी अगली फिल्म की पटकथा पर काम करना शुरू कर दिया है। मेरी यह कहानी भी मुंबई के माफिया गिरोहों के टकराव को उजागर करेगी। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो इस फिल्म को मैं एकता कपूर के साथ मिलकर बनाऊंगा। इसके लिए हमारी बात चल रही है।'
विज्ञापन


संजय की यह फिल्म मुंबई की भायखला नामक जगह से ताल्लुक रखती है, तो क्या इसका नाम शूटआउट एट भायखला होगा? इस बात का जवाब देते हुए वह कहते हैं कि इस फिल्म में हम किसी एक स्थान पर विशेष रूप से ध्यान न देते हुए शूटआउट फ्रेंचाइजी की पहुंच को विस्तारित करने पर ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह आगे कहते हैं, 'लोखंडवाला को लोग जानते हैं लेकिन वडाला से काफी सिनेप्रेमी अंजान थे। अगर इसे हम शूटआउट एट भायखला कहेंगे तो यह सिर्फ मुंबई तक ही सीमित रह जाएगा। हम चाहते हैं कि शूटआउट फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म एक अखिल भारतीय फिल्म हो, और इसकी कहानी भी बहुत शक्तिशाली है।' 


बता दें कि संजय गुप्ता फिलहाल जॉन अब्राहम और इमरान हाश्मी के साथ फिल्म मुंबई सागा में व्यस्त हैं। इस फिल्म को वह भूषण कुमार के साथ मिलकर निर्मित कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल जून में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed