फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Gupta reacts to Aryan Khan's case, calls it a suspicious arrest

क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन की जमानत खारिज: डायरेक्टर संजय गुप्ता ने गिरफ्तारी को बताया 'संदिग्ध', कहा- उसके पास नहीं थी ड्रग्स

Wed, 20 Oct 2021 03:07 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 20 Oct 2021 03:07 PM IST
सार

फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी और उसे जेल में रखे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एनसीबी द्वारा आर्यन खान की गिरफ्तारी को 'संदिग्ध' बताया है। वहीं, आर्यन खान की जमानत चौथी बार भी खारिज हो गई है।

विज्ञापन
Sanjay Gupta reacts to Aryan Khan's case, calls it a suspicious arrest
संजय गुप्ता और आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में एक बार फिर कोर्ट से झटका लगा है। उन्हें क्रूज ड्रग्स मामले में बुधवार को कोर्ट से जमानत नहीं मिली है। यह लगातार चौथी बार है, जब आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज हो गई है। मुंबई के सेशन कोर्ट ने आर्यन की जमानत याचिका खारिज कर दी है और अब उन्हें जेल में ही रहना होगा। स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। इस तरह से एक बार फिर से शाहरुख और गौरी खान की चिंताएं बढ़ गई हैं। कहा जा रहा है कि आर्यन खान के वकील अब मुंबई हार्टकोर्ट का रुख कर सकते हैं। इससे पहले कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर फैसला पांच दिन के लिए सुरक्षित रखा था। वहीं, दूसरी तरफ इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज हस्तियां शाहरुख खान के समर्थन में उतर आये हैं।

विज्ञापन


फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता ने भी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी और उसे जेल में रखे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एनसीबी द्वारा आर्यन खान की गिरफ्तारी को 'संदिग्ध' बताया है। संजय गुप्ता का कहना है कि आर्यन खान की गिरफ्तारी संदिग्ध है और उसके पास से कोई ड्रग्स नहीं मिला।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि उसके खून में कोई  कोई नशीला पदार्थ नहीं है। इसके बाद भी वह 18 दिन जेल में बिताता है। क्या इसके लिए जिम्मेदार लोगों के अपने बच्चे नहीं हैं? अभिनेत्री कुब्रा सैत ने भी आर्यन खान की गिरफ्तारी पर कहा कि हम हम डरावने समय में जी रहे हैं। लोगों को अब सच्चाई जानने में कोई दिलचस्पी नहीं है। हम टीआरपी के लिए जो कर रहे हैं, वह किसी की जिंदगी बर्बाद कर रहा है।

वहीं, आर्यन खान को एनसीबी की हिरासत में 19 दिन हो गये हैं। संजय गुप्ता के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा से लेकर ऋृतिक रोशन तक कई लोगों ने आर्यन खान की गिरफ्तारी पर एनसीबी को कटघरे में खड़ा किया था। शत्रुघ्न सिन्हा का तो यहां तक कहना था कि आर्यन खान को शाहरुख खान का बेटा होने की सजा मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed