फैंस के लिए खुशखबरी, इस साल रिहा हो जाएंगे संजय दत्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे की यरवडा जेल में मुंबई बम धमाकों में दोषी करार दिए जाने के चलते सजा काट रहे संजय दत्त इस साल जेल से रिहा हो जाएंगे। संजय की सजा इस साल दिसंबर में खत्म होने जा रही है।
एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने कहा, मैं अभी पिछले वीकेंड पर संजय से मिली थी। सब कुछ ठीक रहा तो इसी साल दिसंबर के महीने में संजय रिहा होकर घर आ जाएंगे।
मान्यता का कहना है कि संजय इस बार इकरा और शाहरान के साथ क्रिसमस मनाएंगे। इकरा और शाहरान संजय दत्त और मान्यता के बच्चे हैं।
तो बढ़ सकती है संजय दत्त की सजा की अवधि
संजय दत्त की रिहाई को लेकर यह भी चर्चा है कि संजय ने पिछले महीनों में जो फर्लो की छुट्टियां ली थीं, उसके चलते उनकी सजा में कुछ और दिन बढ़ाए जा सकते हैं।
हालांकि फिलहाल इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है। सजा के दौरान कई बार संजय दत्त फर्लो की छुट्टियां पर घर आए थे। संजय की फर्लो को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।
ऐसे में यदि संजय दत्त की फर्लो की छुट्टियां भी गिनी जाती हैं तो संजय दत्त को रिहाई के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।