{"_id":"7b45cf3a-ca81-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"sanjay-dutt-wants-hard-labour-for-sound-sleep-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में सो नहीं पा रहे हैं संजय दत्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जेल में सो नहीं पा रहे हैं संजय दत्त
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 01 Jun 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त को जेल में नींद नहीं आ रही है। उन्हें नींद आए इसके लिए संजय ने जेल प्रशासन से अनुरोध किया है कि उन्हें कठिन परिश्रम वाला काम दिया जाए। फिलहाल उनके पास दफ्तरी का काम है।
विज्ञापन
आर्म्स एक्ट में दोषी पाए गए बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने जेल प्रशासन से आग्रह किया कि उन्हें कठिन परिश्रम वाला काम काम दिया जाए। हालांकि, उनके इस अनुरोध को जेल प्रशासन ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
संजय दत्त ने जेल प्रशासन से कहा था कि उन्हें कठिन परिश्रम वाला कोई काम दिया जाए ताकि रात को ठीक से नींद आए। पुणे की जेल में संजय दत्त को पेपर फाइल्स बनाने और पेपर बाइंडिंग करने का काम दिया गया है।
विज्ञापन
संजय यहां की बैरक नंबर 3 की एक अलग सुरक्षित कोठरी में है। पिछली बार संजय को बेंत की कुर्सियां बनाने का काम सौंपा गया था।
लेकिन इस बार सुरक्षा के मद्देनजर अलग काम दिया गया है। संजय दत्त जेल के बाकी कैदियों से मिलते-जुलते भी कम हैं।