गणपति विसर्जन के लिए निकले संजय दत्त, सिर पर दिखी बड़ी चोटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरोल पर छूटे संजय दत्त गणपति विसर्जन के लिए जाते हुए मुंबई में परिवार के साथ दिखे। संजय दत्त के सिर पर सुनहरी चोटी उत्सुकता की वजह बनी। संजय दत्त मुंबई में 1993 में हुए बम धमाके के लिए लिए पांच साल की सजा काट रहे हैं। फिलहाल संजय दत्त एक महीने की पेरोल पर छूटे हुए हैं।
संजय दत्त अपने घर से गणपति के विसर्जन के लिए अपने परिवार के साथ निकले। संजय दत्त के साथ उनकी पत्नी मान्यता दत्त और बच्चे इकरा और शाहरान भी साथ में थे। लेकिन इस दौरान संजय दत्त के सिर पर मौजूद चोटी को उनके फोटोग्राफ ने सबको चौंका दिया है।
संजय दत्त के सिर पर एक चोटी दिख रही हैं। उनकी ये चोटी सुनहरी रंगी हुई है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, संजय दत्त विसर्जन के बाद सलमान के घर पहुंचे। यहीं पर उनके सिर पर मौजूद चोटी को कैमरे में कैद किया गया।
सलमान से मिलने पहुंचे संजय दत्त
संजय दत्त विसर्जन के बाद सलमान खान के घर पर पहुंचे। सलमान और संजय दत्त इंडस्ट्री के अच्छे दोस्तों में गिने जाते हैं। हाल ही में सलमान ने संजय दत्त की जेल से रिहाई पर पार्टी करने की भी बात कही थी। ऐसे में पेरोल पर आए संजय अपने दोस्त से मिलना नहीं भूले।
सलमान से मिलने से पहले संजय दत्त ने गणपति विसर्जन में भाग लिया। इस दौरान संजय दत्त सफेद कुर्ते-पाजामें में नजर आए। हालांकि इस दौरान संजय दत्त ने मीडिया से लगातार दूरी बनाए रखी। संजय दत्त को अपनी बेटी की बीमारी की वजह से 30 दिनो की पेरोल मिली हुई है।