{"_id":"0ea4500df8d33b39ef44657484f472dd","slug":"sanjay-dutt-sisyer-care-his-faimly","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त के परिवार को संभालेगी उनकी बहन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त के परिवार को संभालेगी उनकी बहन
अमर उजाला,मुंबई
Updated Mon, 13 Jan 2014 04:55 PM IST
विज्ञापन
संजय दत्त के परिवार को संभालने के लिए अब उनकी बहन आगे आई है।
विज्ञापन
बहन नम्रता दत्त के अपने बड़े भाई संजय दत्त के परिवार की देख रेख के लिए आगे आने से संजय दत्त को थोड़ी राहत मिली है।
चूंकि उनकी बीवी एक ट्यूमर के इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हैं, इसलिए संजू बाबा को एक ही फिक्र खाई जा रही थी कि वापस जेल जाने की स्थिति में उनके जुड़वां बच्चों शाहरान और इकरा को कौन संभालेगा?
लेकिन नम्रता के आगे आने से वे फौरी राहत महसूस कर रहे हैं। सबको पता है कि वे इन दिनों पेरोल पर छूटे हुए हैं। उन्हें एक निश्चित समय के बाद दोबारा जेल जाना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
इसी वजह से उन्हें अपने बच्चों की चिंता सता रही है। नम्रता के यह भरोसा दिलाने पर कि वे इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ी हैं, संजू बाबा ने थोड़ी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन