{"_id":"1b7cfecba61865b9924aabded69cf615","slug":"sanjay-dutt-s-daughter-not-keen-on-dating-an-indian-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त की बेटी ने बताया कैसे लड़के हैं उसे पसंद ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त की बेटी ने बताया कैसे लड़के हैं उसे पसंद
अमर उजाला दिल्ली
Updated Sat, 21 Dec 2013 02:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त की बड़ी हो चुकी बेटी त्रिशला ने लड़कों को लेकर अपनी रुचि का खुलासा किया है। यह कुछ अटपटा भी है।
विज्ञापन
संजय दत्त की पहली पत्नी से हुई उनकी बेटी त्रिशला अब बड़ी हो चुकी है। त्रिशला अमेरिका में अपने नाना-नानी के साथ रहती है।
बॉलीवुड गलियारों में ऐसी खबरें हमेशा रहती हैं कि त्रिशला अपने पापा द्वारा मान्यता से शादी किए जाने पर खुश नहीं है। मान्यता की वजह से वह मुंबई भी नहीं आती।
जब-तब संजय दत्त ही उससे मिलने के लिए अमेरिका जाते रहते हैं। कुछ समय पहले त्रिशला की एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी थी जिसमें वह अपने अमेरिकी दोस्तों के साथ पार्टी कर रही हैं।
विज्ञापन
अब एक नया बयान मीडिया में आया है। त्रिशला ने कहा है कि डेटिंग के लिए भारतीय लड़के बिल्कुल ही नापसंद हैं। वह जब भी डेटिंग करेंगी कोई न कोई अमेरिकी लड़का ही होगा।
विज्ञापन
इस बात की अभी तक बॉलीवुड गलियारों में कोई चर्चा नहीं हुई है। हालांकि त्रिशला यह भी साफ कर चुकी हैं कि वह फिल्मों में काम नहीं करेंगी।