{"_id":"596cb3484f1c1b2b4e8b4570","slug":"sanjay-dutt-released-early-on-account-of-his-good-behavior-maharashtra-govt-tells-bombay-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र सरकार ने कहा- 'अच्छे व्यवहार' के कारण जल्दी रिहा किए गए संजय दत्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महाराष्ट्र सरकार ने कहा- 'अच्छे व्यवहार' के कारण जल्दी रिहा किए गए संजय दत्त
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 17 Jul 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
संजय दत्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र सरकार ने एक्टर संजय दत्त को समय से पहले जेल से रिहा करने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा है। गौरतलब है कि संजय को तय अवधि से आठ महीने पहले ही रिहा कर दिया था।
सरकार ने हलफनामा दायर करके कहा है उसने तय नियमों के आधार पर ही संजय को जेल से रिहा किया था। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि संजय दत्त के साथ कोई विशेष व्यवहार नहीं किया गया था।
आपको बता दें कि दत्त को पुणे के यरवदा जेल में रखा गया था और अच्छे आचरण को देखते हुए सजा पूरी होने से आठ महीने पहले ही फरवरी, 2016 में रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा कि दत्त को उनके 'अच्छे आचरण, अनुशासन एवं शारीरिक अभ्यास, शैक्षणिक कार्यक्रमों जैसे विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेने तथा सही तरीके से काम करने के लिए' सजा में छूट दी गयी।
उल्लेखनीय है कि संजय को समय से पहले जेल से रिहा किए जाने के खिलाफ अदालत में पुनर्विचार याचिका दायर की गई है, जिस पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब तलब किया था।
बता दें कि संजय दत्त को 1993 के सीरियल ब्लास्ट केस में पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी।