फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Maharashtra Government Has Provided Security To Madhur Bhandarkar Indu Sarkar Controversy

'इंदु सरकार' फिल्म पर बढ़ रहा विवाद, मधुर भंडारकर को मिली सुरक्षा

Mon, 17 Jul 2017 02:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Mon, 17 Jul 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Government Has Provided Security To Madhur Bhandarkar Indu Sarkar Controversy
मधुर भंडारकर - फोटो : ANI
फिल्म 'इंदु सरकर' पर बढ़ते विवाद को देखते हुए डायरेक्टर मधुर भंडारकर को महाराष्ट्र सरकार ने सुरक्षा प्रदान की है। भंडारकर को ये सिक्योरिटी नागपुर में उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस कैंसिल होने के बाद दी गई है।
विज्ञापन


बता दें कि कल मधुर भंडारकर की 'इंदु सरकार' को लेकर नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी थी लेकिन लगभग 50 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहां आकर हंगामा मचा दिया। कार्यकर्ताओं ने भंडारकर और फिल्म के खिलाफ नारे भी लगाए। इस पूरी घटना के बाद भंडारकर ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस कैंसिल कर दी और ट्विटर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से जवाब मांगा। भंडारकर ने ट्विटर पर लिखा, 'पुणे के बाद मुझे नागपुर की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल करनी पड़ी है। क्या मुझे कोई आजादी नहीं है?'
विज्ञापन

 

 


'इंदु सरकार' को रिलीज होने में केवल 2 हफ्ते बाकी हैं लेकिन विवाद हैं कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे। इंदौर शहर में कांग्रेस पार्टी ने सिने सर्किट एसोसिएशन और सिने गृह संचलन को एक पत्र लिख फिल्म की रिलीज को लेकर चेतावनी दी है। पत्र में साफ कहा गया है कि पार्टी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने नहीं देगी और अगर ऐसा होता है तो जो उग्र आंदोलन किया जाएगा उसका जिम्मेदार थियेटर मालिक और प्रशासन होगा। कांग्रेस की तरफ से पत्र में ये भी कहा गया है कि इस फिल्म अनुपम खेर ने भाजपा सरकार के कहने पर बनवाया है। फिल्म रिलीज हुई तो वो अनुपम खेर और मधुर भंडारकर दोनों के पुतले जला फिल्म का विरोध किया जाएगा।


इसके अलावा महाराष्ट्र में भी कांग्रेस फिल्म का विरोध कर रही है। कांग्रेस नेता राधाकृष्णा विखे-पाटिल ने सीएम देवेंद्र फडणवीस को चिट्टी लिख कहा है कि प्रदेश में अगर फिल्म रिलीज होती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध के लिए सड़कों पर उतर आएंगे। उन्होंने सीएम से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। इससे पहले इलाहाबाद से कांग्रेसी नेता हसीब अहमद ने फिल्म का विरोध करते हुए कहा था कि मधुर भंडारकर के चेहरे पर कालिख पोतने वाले को वो 1 लाख का ईनाम देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed