फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sanjay dutt play blind don role in hera pheri 3 shoot will begin this year akshay paresh rawal suniel shetty

Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' में इस भूमिका में नजर आएंगे संजय दत्त, खुद किया किरदार का खुलासा

Wed, 15 Mar 2023 06:36 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 15 Mar 2023 06:36 PM IST
सार

संजय दत्त ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि इस फिल्म में वह एक विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और जल्द यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
sanjay dutt play blind don role in hera pheri 3 shoot will begin this year akshay paresh rawal suniel shetty
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म हेरा फेरी 3 के लिए दर्शक काफी उतावले हैं। इस फिल्म का पहला और दूसरा पार्ट फैंस को खूब पसंद आया था, यही वजह है कि तीसरे पार्ट के लिए लोगों का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। फैंस एकबार फिर बहुत जल्द इस तिकड़ी को साथ देखना चाहते हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और जल्द यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। वहीं पिछले दिनों खबर आई थी कि संजय दत्त भी इस फिल्म में एंट्री करने जा रहे हैं। अब इस बात का खुलासा हो गया है कि आखिर संजय दत्त का फिल्म में क्या रोल होने वाला है।

विज्ञापन

रवि किशन भी आएंगे नजर
जब से हेरा फेरी 3 को लेकर चर्चा शुरू हुई है, तब से अक्षय कुमार के इस फिल्म में होने के लेकर काफी संदेह बना हुआ था। कहा जा रहा था कि अक्षय की जगह कार्तिक आर्यन को रिप्लेस किया गया है, लेकिन बाद में यह बात झूठ निकली और साफ हो गया कि अक्षय ही राजू का किरदार निभाएंगे। वहीं संजय दत्त 'हेरा फेरी 3' में विलन के रोल में नजर आने वाले हैं। अभिनेता रवि किशन के दूर के भाई की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे जो एक गैंगस्टर है।

इसे भी पढ़ें- Ranbir Kapoor: तू झूठी मैं मक्कार के सेट पर डिंपल ने रणबीर को जड़े थे 15-20 थप्पड़, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय दत्त ने किया कन्फर्म
हाल ही में 'हेरा फेरी 3' के बारे में एक इंटरव्यू में बात करते हुए बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने कहा, 'हां, मैं फिल्म कर रहा हूं। पूरी टीम के साथ शूटिंग करना रोमांचक होगा। यह एक बेहतरीन फ्रेंचाइजी है और मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। फिरोज और मेरा रिश्ता भी बहुत पुराना है और अक्षय, सुनील अन्ना और परेश के साथ मिलकर काम करना मेरे बहुत खुशी की बात है'। 

विज्ञापन

निभाएंगे यह भूमिका
संजय दत्त ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि इस फिल्म में वह एक विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। उनका किरदार एक अंधे डॉन का होने वाला है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि कलाकारों की शूटिंग की तारीख तय हो जाने पर वह बहुत जल्द इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed