{"_id":"4b23bf491d07cdf5c588a29c858091a9","slug":"sanjay-dutt-lands-a-role-in-yerawada-jail-cultural-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश उत्सव के बहाने जेल से निकलेंगे संजय दत्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गणेश उत्सव के बहाने जेल से निकलेंगे संजय दत्त
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 13 Aug 2013 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे की येरवादा जेल में सजा काट रहे संजय दत्त धार्मिक वजहों से कुछ दिनों के लिए जेल से बाहर आ सकते हें। संजय दत्त यरवादा जेल की तरफ से गणेश झांकी का प्रतिनिधत्व कर सकते हैं।
विज्ञापन
आर्म्स एक्ट के तहत संजय दत्त जेल में सजा काट रहे हैं। संजय दत्त को एक नया काम सौंपा गया है। संजय दत्त जेल की ओर से होने वाले गणेश पूजा की तैयारियों का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन
जेल में हर साल ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक टीम बनाई जाती है। इस बार संजय दत्त ने इस टीम में काम करने की इच्छा प्रकट की थी।
संजय दत्त की इस इच्छा के बाद उन्हें इस कल्चरल इवेंट का मुखिया बना दिया गया है। अब संजय दत्त जेल के इन कैदियों के साथ गणेश उत्सव की तैयारी करेंगे।
अच्छी बात ये हैं कि जेल के इन कैदियों द्वारा गणेश पूजा पर तैयार किए इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन जेल के बाहर भी हो सकता है। इस बारे में कागजी कारवाई की जारी है।
विज्ञापन
यदि ऐसा होता है तो संजय दत्त को जेल से बाहर अपना कार्यक्रम परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। इस काम के अलावा संजय दत्त इन दिनों पेपर बाइंडिंग के काम में लगे हुए हैं।