फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sanjay dutt get emotional with 'policegiri' film unit

संजय को विदा करते वक्त रो पड़ी पूरी फिल्म यूनिट

Wed, 10 Apr 2013 04:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 10 Apr 2013 04:47 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt get emotional with 'policegiri' film unit

संजय दत्त जेल जाने से पहले अपने सारे काम निबटाना चाहते हैं। वह रात रात भर जाग कर शूटिंग और डबिंग कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'पुलिसगिरी' के लिए एक गणेश आरती का सीक्वेंस फिल्माया है।

विज्ञापन


इस गाने में संजय दत्त के साथ लगभग 200 डांसर डांस कर रहे हैं। इस गाने का निर्देशन कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने किया है। गणेश, संजू के खास दोस्तों में से एक रहे हैं और इसलिए जब इस गाने को फिल्माने के बाद गणेश ने मॉनिटर पर संजय का काम देखा तो वह रो पड़े।
विज्ञापन


संजय दत्त ने अपने दर्द को छुपाते हुए उस गाने में बेहतरीन तरीके से परफॉर्म किया है। उनके इस हौसले को देखते हुए गणेश ही नहीं उनकी पूरी टीम फूट फूट कर रोने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय उस वक्त अपने वैनिटी में थे। उन्हें जब खबर मिली तो वे बाहर आये। बाहर आकर उन्होंने सभी कोरस डांसर को अपने गले लगाया। गले लग कर कोरस डांसर और ज्यादा रोने लगे।


संजय फिर गणेश आचर्य के गले लगे और फूट फूट कर रोने लगे। गणेश ने संजू बाबा को संभाला।

दरअसल, संजू बाबा के साथ साथ उनकी पूरी टीम भी संजू बाबा की सजा की खबर से बेहद दुखी है। यही वजह है कि वे अपने प्रिय अभिनेता को इस परेशानी में देख कर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed