फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay dutt biopic sanju new Poster out Anushka Sharma features in a pivotal role

'संजू' के पोस्टर में दिखा अनुष्का शर्मा का दमदार अवतार, 30 मई को रिलीज होगा ट्रेलर

Tue, 29 May 2018 02:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 29 May 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
Sanjay dutt biopic sanju new Poster out Anushka Sharma features in a pivotal role
- फोटो : image posted by Rajkumar Hirani
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का टीजर रिलीज होने के बाद से हर कोई उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात कर रहा है। सबसे ज्यादा दिलचस्प बात है उनकी 308 गर्लफ्रेंड का होना। फिल्म का कोई ना कोई पोस्टर हर रोज रिलीज हो रहा है। आज फिर एक पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में अनुष्का शर्मा का लुक दिखाया गया है। अनुष्का के किरदार का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


राजकुमार हिरानी ने अपने ट्विटर कर लिखा, मेरी प्यारी दोस्त अनुष्का शर्मा। फिल्म में उनकी स्पेशल अपीयरेंस है लेकिन बावजूद इसके उन्होंने रोल के लिए कड़ी मेहनत की है. क्या कोई बता सकता है कि फिल्म में वे कौन सा रोल प्ले कर रही हैं? 
विज्ञापन



इससे पहले संजू का एक और पोस्टर रिलीज हुआ था। पोस्टर में संजय दत्त के किरदार में रणबीर कपूर और उनके दोस्त विक्की कौशल मस्ती के मूड में दिखाई रहे थे। विक्की कौशल कुमार गौरव की भूमिका में हैं। 30 मई को संजू का ट्रेलर रिलीज होगा।


अब तक रिलीज हुए पोस्टर को देखकर बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि फोटो में संजय दत्त की जगह रणबीर कपूर हैं। सभी पोस्टर को देख आप एक ही बात कहेंगे चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर, संजय दत्त को घोलकर पी गए हैं।

इस फिल्म में रणबीर कपूर से लेकर परेश रावल और मनीषा कोइराला जैसे बड़े स्टार अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं। संजय दत्त की चाल से लेकर उनकी गंभीर आवाज तक हर चीज को रणबीर कपूर ने अपने किरदार में लाने की कोशिश की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed