संजय दत्त फिल्म 'भूमि' के बाद अब 'सड़क-2' में नजर आने वाले हैं। जी हां, संजू 1991 में आई फिल्म 'सड़क' के पार्ट-2 में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ फिर होंगी ये क्यूट हीरोइन....
संजय दत्त और पूजा भट्ट एक साथ फिर बड़े पर्दे पर रोमांस करने की फिराक में हैं। बता दें कि आज से 27 साल पहले दोनों ने फिल्म सड़क में काम किया था और अब फिर से ये दोनों फिल्म के दूसरे पार्ट में नजर आने वाले हैं।
बता दें कि फिल्म के अगस्त 2018 में रिलीज होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय एक बार फिर फिल्म 'सड़क' के टैक्सी ड्राइवर रवि बनकर वापस आएंगे जो कुछ गुंडो से एक अंजान और मासूम लड़की को बचाता है और उसके प्यार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाता है।
फिल्म के प्रोड्यूसर महेश भट्ट ने बताया कि पहली फिल्म 'सड़क' में संजय 32 साल के साल के थे और अब वे 54 साल के हैं। फिल्म काफी इमोशनल होगी जो कि एक बार फिर दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित करेगी।
जब महेश से पूछा गया कि ये फिल्म का सीक्वल है तो उन्होंने इस बात से साफ इनकार करते हुए कहा कि 'चीजें पहले से बहुत बदल चुकी हैं और अब नया दौर हमारे सामने हैं। महेश ने ये भी बताया कि वे बहुत जल्द ही इस फिल्म का डायरेक्टर तय करेंगे। 'सड़क-2' में पूजा का नया अवतार देखने को मिलेगा। बता दें कि फिल्म के दो गाने तैयार भी कर लिए गए हैं