Mc Stan: सानिया मिर्जा ने एमसी स्टेन को गिफ्ट किए लाखों के जूते, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
मशहूर टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने बिग बॉस 13 के विजेता एमसी स्टैन के जूते और चश्मा गिफ्ट किया है, जिसकी किमत जान आपके होश उड़ जाएंगे।
विस्तार
इंडिया की मशहूर टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा अपने बड़े दिल के लिए भी पहचानी जाती हैं। बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन और सानिया मिर्जा का रिश्ता भी काफी अच्छा है। बिग बॉस का 16वां सीजन खत्न होने के बाद दोनों एक साथ फराह खान की पार्टी में भी नजर आए थे। एमसी स्टैन भी सानिया को अपनी बड़ी बहन मानते हैं, जिस वजह से वह उन्हें ‘आपा’ कहकर बुलाते हैं। एमसी स्टैन ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर सानिया मिर्जा का धन्यवाद किया है, दरअसल सानिया ने एमसी स्टैन के लिए जूते और चश्मे गिफ्ट किए हैं। सानिया मिर्जा के इस गिफ्ट की कीमत लाखों में है, जिस वजह से सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा बनी हुई है।
दोस्ती की बात करें तो एमसी स्टैन और सानिया मिर्जा बिग बॉस 16 के फिनाले के बाद फराह खान के मुंबई वाले पेंटहाउस पर दी गई पार्टी में मिले थे। वे तुरंत ही एक दूसरे के दोस्त बन गए। दिलचस्प बात यह है कि स्टैन ने हैदराबाद में सानिया मिर्जा के एक बार कहने पर उनके टेनिस रिटायरमेंट बैश में भी परफॉर्म किया था। वे एक दूसरे के लिए बड़े भाई-बहन के गोल्स दे रहे हैं। एमसी स्टैन की बात करें, तो रैपर ने बिग बॉस 16 के घर में अपनी परफॉर्मेंस से सभी को हैरान कर दिया था।
यह भी पढ़ें: पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं ये हीरो-हीरोइन, इन फिल्मों में मचाएंगे धमाल