{"_id":"5b2bf0c8-6486-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"sangeeta-bijlani-will-back-in-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटर पटरः लीजिए, फिर आ रहीं हैं संगीता बिजलानी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चटर पटरः लीजिए, फिर आ रहीं हैं संगीता बिजलानी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 22 Jan 2013 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री संगीता बिजलानी तो आपको याद ही होगी। हां वही जो पहले विज्ञापनों और फिर फिल्मों में दिखी थीं। बाद में वह क्रिकेटर अजहरूद्दीन के साथ डेटिंग कर रहीं थीं। उसके बाद से वह चर्चाओं से गायब हो गयी थीं। अब एक बार वह फिर से चर्चाओं में हैं।
विज्ञापन
सुनने में आ रहा है कि संगीता बिजलानी फिर से फिल्मों में आने की तैयारी कर रहीं हैं। जी हां,खबर है कि संगीता फिल्मों में वापसी के लिए तैयार बैठी हैं और एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही हैं। खुद संगीता का कहना है कि उनके पास कई फिल्मों के ऑफर हैं, मगर वह अच्छी स्क्रिप्ट की प्रतीक्षा में हैं। वह कहती हैं कि जैसी ही उनको अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी वह फिल्मों में काम करना शूरू कर देंगी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी से पहले सलमान खान के साथ अपने रोमांस को लेकर चर्चा में रहीं संगीता आज भी सलमान की काफी अच्छी दोस्त हैं। सलमान से संगीता का मिलना-जुलना अब भी है। हो सकता है कि उनकी वापसी का रास्ता सलमान खान ही खोल रहे हों। हम तो बस इंतजार कर सकते हैं वापसी का।
विज्ञापन
डांस करते वक्त कांपते हैं सलमान
रामू और मनोज फिर बने दोस्त
नौकरी से निकाले गए बोनी
रमेश शिप्पी को 'शोले' का तोहफा