फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sandhya Mukherjee: Sandhya Mukhopadhyay hospitalised after her health condition deteriorated

Sandhya Mukhopadhyay: पद्मश्री ठुकराने वालीं गायिका संध्या मुखोपाध्याय की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Thu, 27 Jan 2022 02:53 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 27 Jan 2022 02:53 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की प्रख्यात गायिका संध्या मुखर्जी, जिन्हें संध्या मुखोपाध्याय के नाम से भी जाना जाता है, की गुरुवार सुबह सेहत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Sandhya Mukherjee: Sandhya Mukhopadhyay hospitalised after her health condition deteriorated
Sandhya Mukhopadhyay (संध्या मुखोपाध्याय) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रख्यात गायिका संध्या मुखर्जी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गायिका ने सांस फूलने की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें कोलकाता ट्रैफिक पुलिस द्वारा बनाए गए ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से दक्षिण कोलकाता स्थित आवास से सरकारी एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने जानकारी दी है कि मंगलवार की शाम बाथरूम में फिसलने के बाद गायिका संध्या मुखर्जी तबीयत बिगड़ने लगी थी।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उसके दोनों फेफड़ों में संक्रमण पाया गया है। वह कल बाथरूम में फिसल गईं थीं। उसके बाद उन्हें बुखार भी आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। अभी वुडबर्न ब्लॉक में उनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा एसएसकेएम में एक मेडिकल बोर्ड स्थापित किया गया था, जो गायिका के स्वास्थ्य का मूल्यांकन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बंगा विभूषण' की प्राप्तकर्ता, और सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त करने वाली गायिका ने हाल ही में पद्म श्री पुरस्कार के प्रस्ताव से इनकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि जब केंद्र सरकार के अधिकारियों ने उनकी सहमति के लिए टेलीफोन पर उनसे संपर्क किया था, तो गायिका ने यह सम्मान लेने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

एक शास्त्रीय और अर्ध-शास्त्रीय गायिक, मुखर्जी ने कई बंगाली फिल्मों और कई हिंदी फिल्मों अपनी आवाज दी है। उन्होंने एसडी बर्मन, मदन मोहन, नौशाद, अनिल विश्वास और सलिल चौधरी सहित प्रमुख संगीत निर्देशकों के साथ भी काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed