चर्चा में सैंडलवुड ड्रग केस, अनिल देशमुख ने की NCB से जांच की अपील
- गृहमंत्री अनिल देशमुख ने एनसीबी से अनुरोध किया है।
- सैंडलवुड ड्रग रैकेट केस में विवेक ओबेरॉय की पत्नी प्रियंका अल्वा को बंगलूरू की सिटी क्राइम ब्रांच पुलिस ने नोटिस भेजा है।
- विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा की सैंडलवुड ड्रग रैकेट केस में संलिप्तता।
विस्तार
हाल ही में अभिनेता विवेक ओबेरॉय और निर्देशक संदीप सिंह के घर पर बंगलूरू पुलिस ने छापेमारी की थी। यह छापेमारी सैंडलवुड ड्रग केस को लेकर की गई थी। अब इस पूरे मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले की अलग से जांच के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) से अनुरोध किया है और कहा है कि अगर एजेंसी जांच नहीं करेगी तो मुंबई पुलिस इस मामले की जांच करेगी।
अनिल देशमुख ने कहा, 'बंगलूरू पुलिस विवेक ओबेरॉय और संदीप सिंह के घर ड्रग रैकेट केस की जांच करने के लिए आई थी, लेकिन एनसीबी जांच हाथों में नहीं ले रही है। हमने एजेंसी से जांच करने का अनुरोध किया है, अगर वह नहीं करती है तो इस मामले की जांच मुंबई पुलिस करेगी।' अनिल देशमुख का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सैंडलवुड ड्रग रैकेट केस में विवेक ओबेरॉय की पत्नी प्रियंका को बंगलूरू की सिटी क्राइम ब्रांच पुलिस ने नोटिस भेजा है।
Bengaluru Police have come here to probe drug connection of Vivek Oberoi & filmmaker Sandip Ssingh. But NCB is not taking up the investigation. We'll request NCB to investigate the drug connection & if they don't, Mumbai Police will do it: Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh pic.twitter.com/fXqGdub0iT
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 16, 2020
याद दिला दें कि गुरुवार दोपहर एक बजे बंगलूरू पुलिस के दो इंस्पेक्टर विवेक ओबेरॉय के घर पहुंचे और छापेमारी की शुरुआत की। पुलिस ने यह छापेमारी विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा की सैंडलवुड ड्रग रैकेट केस में संलिप्तता को लेकर की है। दरअसल मामले के तार विवेक की पत्नी प्रियंका अल्वा के भाई आदित्य अल्वा से जुड़े हुए हैं। जिसके चलते शुक्रवार को प्रियंका को भी नोटिस जारी किया गया है। सैंडलवुड ड्रग्स मामले में अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार आदित्य के हेबल लेक स्थित फार्महाउस पर रेव पार्टीज आयोजित की जाती थीं। जिसमें सैंडलवुड ड्रग्स केस के आरोपी शामिल होते थे।
बंगलूरू पुलिस ने आदित्य अल्वा के घर पर भी तलाशी ली है। गौरतलब है कि आदित्य अल्वा कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे हैं। उन पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को कथित तौर पर ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप हैं। इस केस में क्राइम ब्रांच की टीम कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी सहित कुछ ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार कर चुकी है।
पढ़ें: शुरू से ही अभिनय के शौकीन थे कुलभूषण खरबंदा, जानें उनके बारे में ये खास बातें