फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sandalwood drug case Karnataka High Court rejected bail pleas of Ragini Dwivedi and Sanjjanaa Galrani

सैंडलवुड ड्रग केस: हाईकोर्ट ने रद्द की रागिनी और संजना की जमानत याचिका, दोनों पर है ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप

Tue, 03 Nov 2020 06:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 03 Nov 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Sandalwood drug case Karnataka High Court rejected bail pleas of Ragini Dwivedi and Sanjjanaa Galrani
संजना गलरानी, रागिनी द्विवेदी - फोटो : इंस्टाग्राम- @sanjjanaagalrani, @ragini

सैंडलवुड ड्रग मामले में कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कर्नाटक हाई कोर्ट ने मंगलवार को इन दोनों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी को सैंडलवुड की पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इन दोनों को सितंबर में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से संजना गलरानी आठ सितंबर और रागिनी चार सितंबर से न्यायिक हिरासत में हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट ने इनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उसको रद्द कर दिया है। न्यायधीश श्रीनिवास हरीश कुमार ने रागिनी द्विवेदी और संजना की जमानत याचिका को खारिज किया है। इन दोनों पर आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिनमें आपराधिक साजिश 120बी के अलावा एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 21, 21सी, 27ए, 27बी और 29 भी शामिल है। कर्नाटक हाई कोर्ट से पहले विशेष अदालात ने 28 सितंबर को रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी की याचिका खारिज किया था। वहीं 25 अक्तूबर को हाईकोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

विज्ञापन

Sandalwood drug case Karnataka High Court rejected bail pleas of Ragini Dwivedi and Sanjjanaa Galrani
संजना गलरानी - फोटो : instagram/sanjjanaagalrani

बता दें कि सैंडलवुड ड्रग रैकेट केस में चार सितंबर को रागिनी द्विवेदी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद रागिनी का पहला डोप टेस्ट कराया गया। जहां उन्होंने सैम्पल के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। सैंडलवुड ड्रग रैकेट मामले में अब तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा भी बंगलूरू पुलिस के शिकंजे में फंस गए हैं।

गौरतलब है कि सैंडलवुड ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद बीते दिन बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के घर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। जिसके बाद अब विवेक की पत्नी के प्रियंका अल्वा के भी इसमें लिप्त होने की बात सामने आई है। जिसके चलते प्रियंका अल्वा को बंगलूरू की सिटी क्राइम ब्रांच पुलिस ने नोटिस भेजा था। दरअसल मामले के तार विवेक की पत्नी प्रियंका अल्वा के भाई आदित्य अल्वा से जुड़े हुए थे। जिसके चलते प्रियंका को भी नोटिस जारी किया गया था। सैंडलवुड ड्रग्स मामले में अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार आदित्य के हेबल लेक स्थित फार्महाउस पर रेव पार्टीज आयोजित की जाती थीं। जिसमें सैंडलवुड ड्रग्स केस के आरोपी शामिल होते थे।

पढ़ें: Bigg Boss 14: एजाज खान ने तोड़ा पवित्र पुनिया का दिल, इस फैसले की वजह से फूट-फूटकर रोईं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed