फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sandali Sinha birthday tum bin actress away from industry now owner of a bakery know unknown facts about her

Sandali Sinha: 'तुम बिन' से रातों-रात स्टार बनीं संदली सिन्हा, आज फिल्मों से दूर होकर भी करोड़ों में खेलती हैं

Wed, 11 Jan 2023 11:44 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 11 Jan 2023 11:44 AM IST
सार

साल 2001 में ‘तुम बिन’ फिल्म आई थी। इस फिल्म से ही अभिनेत्री संदली सिन्हा रातों रात स्टार बन गईं थीं, लेकिन आज वह इंडस्ट्री से गायब हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Sandali Sinha birthday tum bin actress away from industry now owner of a bakery know unknown facts about her
संदली सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री संदली सिन्हा इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने बहुत ही कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई थी। साल 2001 में ‘तुम बिन’ फिल्म आई थी। इस फिल्म से ही अभिनेत्री संदली सिन्हा रातों रात स्टार बन गईं थीं। उनकी क्यूट स्माइल और मासूम चेहरे ने हर किसी का दिल जीत लिया था, लेकिन फिर वह अभिनय की चकाचौंध दुनिया से अचानक गायब हो गईं। ‘तुम बिन’ संदली सिन्हा की पहली फिल्म थी और अपनी पहली ही फिल्म में उन्होंने ऐसा जादू बिखेरा कि लोग उनकी अदाकारी के कायल हो गए। फिल्म हिट साबित हुई और कहा जाने लगा कि इंडस्ट्री में संदली सिन्हा अपनी अदाकारी का सिक्का जमा लेंगी, लेकिन ऐसा हो न सका। अचानक ही संदली इस इंडस्ट्री से गायब हो गईं। आज संदली सिन्हा अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए इस मौके पर जानते हैं आज-कल संदली सिन्हा कहां हैं...

विज्ञापन

Sandali Sinha birthday tum bin actress away from industry now owner of a bakery know unknown facts about her
संदली सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

'तुम बिन' से मिली पहचान
फिल्म 'तुम बिन' में संदली सिन्हा के दमदार अभिनय के बाद से इंडस्ट्री में उनकी डिमांड बढ़ गई थी। 'तुम बिन' के बाद संदली सिन्हा को कई और फिल्मों में मौके मिले, लेकिन उनमें वह कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं, जिसकी वजह से उन्हें साइड रोल मिलने शुरू हो गए। फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाकर रातों-रात स्टार बनीं संदली सिन्हा अचानक ही फिल्मों में साइड हीरोइन के रोल में नजर आने लगीं।

Peter Pereira: 'मिस्टर इंडिया' फेम पीटर का निधन, अमिताभ बच्चन के साथ भी कर चुके हैं काम

विज्ञापन
विज्ञापन

Sandali Sinha birthday tum bin actress away from industry now owner of a bakery know unknown facts about her
संदली सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

करियर ने लिया यूटर्न
'तुम बिन' के बाद फिल्म 'पिंजर' और 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' में संदली सिन्हा के अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया, लेकिन साइड रोल होने की वजह से इन फिल्मों का उनके करियर पर खास असर नहीं पड़ा। लगातार ही उनका करियर का ग्राफ तेजी से गिरता चला गया। लाख कोशिशों के बाद भी संदली सिन्हा बॉलीवुड में अपने कदम ठीक से नहीं जमा पाईं और उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला कर लिया।

Khesari Lal Yadav: 'पठान' के ट्रेलर रिलीज के बीच 'भगवा बिकिनी' विवाद में कूदे खेसारी लाल, कहा- संगीत का कोई...

विज्ञापन

Sandali Sinha birthday tum bin actress away from industry now owner of a bakery know unknown facts about her
संदली सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

करोड़ों में खेल रही हैं संदली
जब फिल्मों में संदली सिन्हा का जादू नहीं चला तो उन्होंने साल 2005 में बिजनेसमैन किरण सालस्कर से शादी कर ली। शादी के बाद संदली सिन्हा ने करीब सात से आठ साल का ब्रेक लिया और फिर से इंडस्ट्री में वापसी की, लेकिन इस बार बॉलीवुड नहीं, बल्कि साउथ इंडस्ट्री में उन्होंने अपना हाथ आजमाया। आलम यह रहा कि यहां भी संदली सिन्हा की फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। जब फिल्मों में अपना करिश्मा दिखाने में संदली असफल रहीं तो उन्होंने अपने पति किरण सालस्कर के बिजनेस में हाथ बांटना शुरू किया। संदली अपने पति का करोड़ों का बिजनेस को संभालने लगीं। लाइमलाइट से दूर संदली सिन्हा आज कंट्री ऑफ ओरिजिन को संभाल रही हैं, जो देश की सबसे बड़ी बेकरी में से एक है। इस बेकरी की नींव उन्होंने अपने पति किरण सालस्कर के साथ मिलकर रखी थी।

जब अंडरवर्ल्ड के गैंग्स्टर्स पर दिल हार बैठीं ये अभिनेत्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed