फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanam Shetty Fans Ask About Her Marriage After See The Kumkum On Her Forehead

क्या एक्ट्रेस सनम शेट्टी ने गुपचुप तरीके से कर ली है शादी? तस्वीर देख फैंस ने पूछा ये सवाल

Tue, 02 Feb 2021 07:41 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 02 Feb 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Sanam Shetty Fans Ask About Her Marriage After See The Kumkum On Her Forehead
सनम शेट्टी - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस सनम शेट्टी ने तमिल फिल्म 'अम्बुल' से तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था और अब तक वो करीब 20 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी एक्टिंग और सादगी के फैंस दीवाने हैं। लेकिन उन्हें पहचान अभिनेता कमल हसन द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो 'बिग बॉस 4' से मिली थी। शो के जरिए एक्ट्रेस ने खूब नाम कमाया और फैंस के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। सोशल मीडिया पर सनम के फैंस आएदिन बढ़ते रहते हैं और उसी में से एक फैन ने एक्ट्रेस को लेकर एक ऐसी बात कही, जिसे सुनकर सभी हैरान हो गए।

विज्ञापन


दरअसल, सोशल मीडिया पर एक फैन ने एक्ट्रेस की फोटो देखते हुए कहा कि, 'सनम ने अपने माथे पर कुमकुम लगा रखा है, जो भारत में शादीशुदा महिलाएं लगाती हैं।' इस बात को सुनकर एक्ट्रेस के सभी फैंस सोचने पर मजबूर हो गए कि क्या एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।
विज्ञापन


फैंस सनम से इस बात का जवाब मांगने लगे और एक्ट्रेस सनम ने भी अपने फैंस के इन सवालों का जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हां कई लोगों ने इस सवाल को मुझसे पूछा है लेकिन मैंनें अभी शादी नहीं की है। आप सभी की दुआओं से एक दिन जरूर करूंगी। हमारे घर में माथे पर कुमकुम लगाने पर कोई पाबंदी नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बता दें कि सनम ने 'बिग बॉस 3' के कंटेस्टेंट थर्शन के साथ सगाई की थी लेकिन वो टूट गई थी। सगाई टूटने के बाद एक्ट्रेस सनम ने थर्शन के खिलाफ धोखा देने का केस किया था और फिर कानूनी लड़ाई भी लड़ी थी। फिलहाल, एक्ट्रेस ने अपने फैंस के सवालों के जवाब देकर सभी की गलतफ़हमी दूर कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed