फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sameer Vidwans Dharma Production Film of Kartik Aaryan Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Release in 2026

Kartik Aaryan: कार्तिक-समीर की जोड़ी का करण जौहर से दोस्ताना, बिना हीरोइन के घोषित की ये प्रेम कथा

Wed, 25 Dec 2024 08:05 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 25 Dec 2024 08:05 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन अपनी आगामी लव स्टोरी फिल्म के साथ फैंस पर अपना जादू चलाने के लिए तैयार हैं। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म में फिलहाल हिरोइन कौन होंगी, इसकी घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
Sameer Vidwans Dharma Production Film of Kartik Aaryan Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Release in 2026
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

विस्तार

कार्तिक आर्यन अपने प्यार का जादू फिर से फैंस पर चलाने के लिए तैयार हैं। उनकी रोमांटिक ड्रामा फिल्म साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के टीजर में कार्तिक आर्यन एक डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। फिल्म का नाम है 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'। कार्तिक की फिल्म में फिलहाल हिरोइन की घोषणा नहीं की गई है। 
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन ने बोला ये डायलॉग
मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर रिलीज किया है। इसमें कार्तिक आर्यन की आवाज में डायलॉग सुनाई दे रहा है। इसमें वे कह रहे हैं-  मेरे तीन ब्रेकअप हुए हैं ये सब जानते हैं, लेकिन कोई ये नहीं जानता कि मुझसे जुदा होने के बाद मेरी एक्स का हाल बेहाल, जीना दुश्वार हो गया। चौथी वाली के साथ ऐसा न हो इसलिए मैं जी जान लगा दूंगा कि कोई उसे मुझसे जुदा न कर पाए। उसे जुदा होने का फोमो मैं उसे होने नहीं दूंगा। मम्मी कसम खाई है मैंने और मम्मी की खाई कसम ये मम्मास बॉय पूरी करके ही रहता है।

Varun Dhawan: बचपन को याद कर वरुण धवन ने की बात, बोले- 'अपने भाई के हाथ पर सिर रखकर सोता था, हम एक कमरे में..'

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं बताया हिरोइन की नाम
कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म में उनकी हिरोइन कौन होंगी, इस बारे में मेकर्स ने टीजर में नहीं बताया है। कार्तिक आर्यन की फिल्म एक लव स्टोरी एंगल पर आधारित है, इस बारे में फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की गई है। 
 
विज्ञापन

समीर विद्वांस ने किया निर्देशन
धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। फिल्म के निर्माताओं में करण जौहर के साथ आदर पूनावाला और अपूर्वा मेहता का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed