फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Samantha ruth prabhu shared a series of photos from the set of Citadel post went viral on social media

Samantha Prabhu: 'सिटाडेल' के फैंस के लिए खुशखबरी, सामंथा ने इशारों में जाहिर की शूटिंग पूरी होने की खुशी

Tue, 30 Jan 2024 10:16 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 30 Jan 2024 10:16 PM IST
सार

अमेरिकन सीरीज 'सिटाडेल' के हिंदी रूपांतरण में सामंथा अहम भूमिका निभा रही हैं। इस सीरीज को लेकर वे बेहद उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Samantha ruth prabhu shared a series of photos from the set of Citadel post went viral on social media
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपर स्टार सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपने आने वाले सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। इस सीरीज में सामंथा वरुण धवन के साथ स्क्रीन साझा करती हुई दिखाई देने वाली हैं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मिडिया हैंडल से 'सिटाडेल' की सेट से एक तस्वीर को साझा किया है। सोशल मीडिया पर सामंथा की यह पोस्ट काफी वायरल हो रही है। 
विज्ञापन


सामंथा ने जाहिर की अपनी खुशी 
अमेरिकन सीरीज 'सिटाडेल' के हिंदी रूपांतरण में सामंथा अहम भूमिका निभा रही हैं। इस सीरीज को लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। आज अपने सोशल मीडिया हैंडल से 'सिटाडेल' की टीम के साथ अभिनेत्री ने फोटो साझा करते हुए लिखा है, 'फाइनली हमें कुछ देखने को मिल रहा है और हम सब बेहद उत्साहित हैं।' उन तस्वीरों में सामंथा काले रंग के फंकी जैकेट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सामंथा के साथ फोटो में वरुण धवन के अलावा सीरीज के निर्देशक राज और डीके भी दिखाई दे रहे हैं। क्रीम रंग के टीशर्ट में वरुण कूल लग रहे हैं। 
विज्ञापन

Kanguva: 'एनिमल' के स्टंट निर्देशक के कंधे पर है 'कंगुवा' की जिम्मेदारी, इस बार भी बॉबी देओल करेंगे धमाल?

विज्ञापन
विज्ञापन

'सिटाडेल' की स्टार कास्ट 
सामंथा प्रभु की इस बहुचर्चित सीरीज में उनके साथ वरुण धवन दिखाई देने वाले हैं। इन दोनों के अलावा 'सिटाडेल' में सिकंदर खेर भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। महंगे लागत से बन रही इस सीरीज की शूटिंग भारत के अलावा साइबेरिया में भी हुई है। सामंथा इस सीरीज में बिलकुल अलग अवतार में दिखाई देने वाली हैं। 'सिटाडेल' के ओरिजनल संस्करण में प्रियंका चोपड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

19वें दिन भी दिखा 'हनुमान' का कमाल, जानें कलेक्शन

सामंथा जूझ रही हैं हेल्थ इश्यू से 
'सिटाडेल' की शूटिंग के दौरान सामंथा अपने हेल्थ को लेकर काफी परेशान भी रही थीं। पिछले दिनों अभिनेत्री ने एक्टिंग से ब्रेक लेने की बात भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया था। उन्होंने 'सिटाडेल' के निर्देशक राज और डीके को धन्यवाद देते हुए लिखा था, 'आपलोग मेरे लिए परिवार की तरह हो और 'सिटाडेल' में काम करके मैं बेहद खुश हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed