फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Samantha ruth prabhu said she has fever lost her voice as actress Continuous busy in shaakuntalam promotion

Samantha: 'शाकुंतलम' के प्रमोशन के दौरान बिगड़ी सामंथा रुथ प्रभु की तबीयत, अभिनेत्री ने खोई अपनी आवाज

Thu, 13 Apr 2023 09:45 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 13 Apr 2023 09:45 AM IST
सार

सामंथा रुथ प्रभु की तबीयत फिल्म 'शाकुंतलम' के प्रमोशन के दौरान एक बार फिर खराब गई है, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए फैंस को दी है।

विज्ञापन
Samantha ruth prabhu said she has fever lost her voice as actress Continuous busy in shaakuntalam promotion
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

विस्तार

साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शाकुंतलम' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसके साथ ही वह अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर भी व्यस्त हैं। हाल ही में वह गंभीर बीमारी से लड़ीं। अब एक बार फिर उनकी तबीयत खराब हो गई है,  जिसकी जानकारी सामंथा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

विज्ञापन

Samantha ruth prabhu said she has fever lost her voice as actress Continuous busy in shaakuntalam promotion
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

दरअसल, सामंथा ने फैंस को बताया है कि उन्हें बुखार है और उनकी आवाज चली गई है। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी। सामंथा ने ट्वीट किया, 'मैं अपनी फिल्म के प्रमोशन और आपका प्यार पाने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। दुर्भाग्य से बिजी शेड्यूल और प्रमोशन ने अपना असर डाला, जिसकी वजह से मुझे बुखार आया और आवाज भी चली गई है।'
 



Bloody Daddy: एक्शन फिल्म 'ब्लडी डैडी' का फर्स्ट लुक रिलीज, शाहिद ने टीजर को लेकर भी दिया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

Samantha ruth prabhu said she has fever lost her voice as actress Continuous busy in shaakuntalam promotion
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

सामंथा ने जैसे ही अपनी सेहत की जानकारी फैंस को दी, वैसे ही उनके ट्वीट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक बार फिर सामंथा के फैंस परेशान हो गए हैं और लगातार उनकी सेहत को लेकर हेल्थ अपडेट मांग रहे हैं। फैंस सामंथा के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'आप जल्दी ठीक हो जाओ मैम। हमारी दुआएं और प्यार आपके साथ है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हम आपका साथ देने के लिए हमेशा तैयार हैं। आपको प्यार करते हैं।' एक ने लिखा, 'आपकी फिल्म हिट होगी, बस आप अपनी फिटनेस का ख्याल रखें।'

Hrithik Roshan: सुजैन संग तलाक पर ऋतिक रोशन ने तोड़ी चुप्पी, बोले-दोबारा शादी के बारे में नहीं सोच सकता

विज्ञापन

Samantha ruth prabhu said she has fever lost her voice as actress Continuous busy in shaakuntalam promotion
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बात करें सामंथा की फिल्म की तो 'शाकुंतलम' कालिदास के मशहूर नाटक शकुंतला पर आधारित है। यह एक पौराणिक महाकाव्य कथा है। 'शाकुंतलम' 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सामंथा लगातार फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ वह विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'कुशी' की शूटिंग में भी व्यस्त थीं। लगातार काम का असर अभिनेत्री की सेहत पर पड़ा और अब वह बीमार हो गईं।

Chachi 420: यह अभिनेता धरने जा रहा चतुर चाची का रूप, हॉलीवुड, साउथ और हिंदी में धमाल के बाद अब भोजपुरी कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed