Bloody Daddy: एक्शन फिल्म 'ब्लडी डैडी' का फर्स्ट लुक रिलीज, शाहिद ने टीजर को लेकर भी दिया बड़ा अपडेट
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली 'ब्लडी डैडी' की शूटिंग जहां पहले ही पूरी हो चुकी है, वहीं अब फिल्म के टीजर को लेकर शाहिद ने एक इंटरेस्टिंग अपडेट साझा किया है।
विस्तार
बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेताओं में से एक शाहिद कपूर लगातार प्रोजेक्ट्स साइन कर रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'फर्जी' के कुछ दिनों बाद जहां शाहिद और कृति स्टारर फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ, वहीं अब उनकी आगामी एक्शन फिल्म 'ब्लडी डैडी' के टीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है। बड़े पर्दे पर एक बार फिर पिता की भूमिका में नजर आने वाले शाहिद इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं और सभी को उस एक्शन की झलक जल्द ही देखने को मिलने वाली है।
टीजर को लेकर आया बड़ा अपडेट
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली 'ब्लडी डैडी' की शूटिंग जहां पहले ही पूरी हो चुकी है, वहीं अब फिल्म के टीजर को लेकर शाहिद ने एक इंटरेस्टिंग अपडेट साझा किया है। अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर साझा करते हुए इसको टीजर की रिलीज डेट के बारे में भी अपडेट दिया है। शाहिद कपूर लिखते हैं, 'ब्लडी टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है।' इस पोस्ट में शाहिद कपूर ने फिल्म के निर्देशक को भी टैग किया है।
फिल्म में होगा फुल ऑन एक्शन
कुछ ही देर पहले रिलीज हुए पोस्टर में शाहिद कपूर एक दम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। बिखरे बाल और शर्ट पर लगे खून को देखकर साफ पता लग रहा है कि अभिनेता फिल्म में एक्शन पैक्ड परफॉर्मेंट देते नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही पोस्टर में शाहिद की नाक पर भी कट लगा दिख रहा है। आपको बता दें, पिछले दिनों खबर आई थी शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह अभी पोस्ट प्रोडक्शन के स्टेज पर है। 'ब्लडी डैडी' में कई एक्शन सीन हैं जिसे अली ने अपनी पिछली फिल्म से अलग तरीके से फिल्माया है। फिल्म में लोगों को हथियारों से ज्यादा हैंड टू हैंड फाइट ज्यादा देखने को मिलेगी।
इस फिल्म की रीमेक है 'ब्लडी डैडी'
अली अब्बास जफर की इस नई फिल्म में वह अंडरकवर कॉप के रोल में दिखने वाले हैं। फिल्म में वह अपने बेटे को छुड़ाने के लिए दुश्मनों से टक्कर लेते हुए दिखेंगे। फिल्म में रोनित रॉय और संजय कपूर ने विलेन की भूमिका निभाई है। 'ब्लडी डैडी' को साल 2011 में आई फ्रेंच फिल्म 'निट ब्लैंच' (स्लीपलेस नाइट) का आधिकारिक रीमेक बताया जा रहा है।
Yami Gautam: यामी गौतम को मिली थी प्लास्टिक सर्जरी करवाने की सलाह, एक्ट्रेस ने वर्षों बाद किया खुलासा