फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Samantha deletes her pics with Naga Chaitanya from Instagram

दर्द: नागा चैतन्य से तलाक के बाद सामंथा ने इंस्टाग्राम से डिलीट कीं उनके साथ की तस्वीरें, नहीं रखना चाहती याद

Thu, 28 Oct 2021 12:57 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 28 Oct 2021 12:57 PM IST
सार

अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ने नागा चैतन्य के साथ इंस्टाग्राम से अपनी सारी तस्वीरों को डिलीट कर दिया है। सामंथा रूथ ने एक ही झटके में नागा चैतन्य के साथ अपनी सारी तस्वीरें हटा ली हैं।

विज्ञापन
Samantha deletes her pics with Naga Chaitanya from Instagram
सामंथा और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ने नागा चैतन्य के साथ इंस्टाग्राम से अपनी सारी तस्वीरों को डिलीट कर दिया है। सामंथा रूथ ने एक ही झटके में नागा चैतन्य के साथ अपनी सारी तस्वीरें हटा ली हैं। सामंथा ने अपनी शादी और छुट्टियों सहित कई तस्वीरों को डिलीट कर दिया है। सामंथा ने नागा चैतन्य के साथ अपनी स्पेन की छुट्टी, एम्स्टर्डम यात्रा, राणा दग्गुबाती की शादी, क्रिसमस समारोह सहित अधिकांश तस्वीरों को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में अभिनेत्री सामंथा और नागा चैतन्य दोनों ने अलग होने की घोषणा की थी। दोनों का कहना था कि बहुत विचार-विमर्श के बाद वे यह फैसला ले रहे हैं। नागा और सामंथा का कहना था कि उन्होंने पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला ले लिया है। दोनों का कहना था कि हमारे बीच एक विशेष बंधन रहेगा।
विज्ञापन


 

दक्षिण भारतीय फिल्मों की सुपरस्टार एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य के साथ तलाक के बाद नई जिंदगी शुरू की है। पिछले दिनों वह बद्रीनाथ और केदारनाथ के दर्शन करने पहुंची थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी की है, जिसमें लड़कियों को मजबूत बनाने की बात की है। सामंथा  ने भारतीय हॉकी टीम की प्लेयर रानी रामपाल की पोस्ट से शेयर की थी। जिसमें लड़कियों को मजबूत बनाने की बात कही गई है। इस पोस्ट में लिखा था, अपनी बेटियों को इतना लायक बनाओ कि सोचना न पड़े कि उससे शादी कौन करेगा?

उनकी पढ़ाई में पैसे खर्च करें। बजाए यह सोचने के कि उसकी शादी के लिए पैसे इकट्ठे किए जाए। गौरतलब है कि सामंथा और नागा चैतन्य की शादी साल 2017 में हुई थी। चार साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed