फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sam Bahadur Official Teaser Out Starring Vicky Kaushal Act Give Goosebumps to Audience

Sam Bahadur: सैम बहादुर का टीजर हुआ जारी, विक्की के अभिनय कौशल ने दर्शकों के किए रोंगटे खड़े

Fri, 13 Oct 2023 01:23 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 13 Oct 2023 01:23 PM IST
सार

विक्की कौशल स्टारर फिल्म सैम बहादुर का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इस इसका टीजर आते ही दर्शकों में उत्साह से भर गया है।

विज्ञापन
Sam Bahadur Official Teaser Out Starring Vicky Kaushal Act Give Goosebumps to Audience
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडियास

विस्तार

विक्की कौशल स्टारर फिल्म सैम बहादुर का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इस इसका टीजर आते ही दर्शकों में उत्साह से भर गया है।  फिल्म के टीजर में विक्की कौशल के दमदार अभिनय की झलक साफतौर पर देखी जा सकती है और अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में ये फिल्म धमाल मचा सकती है।

विज्ञापन

'सैम बहादुर' में भी विक्की कौशल भारतीय सेना की वर्दी पहने टीजर में नजर आ रहे हैं। फिल्म में विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते दिखेंगे। ये फिल्म भी रियल लाइफ कैरेक्टर पर बेस्ड है। टीजर में विक्की कौशल दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनकी डायलॉग डिलीवरी कमाल की है। टीजर में फातमा सना शेख पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अवतार में नजर आ रही हैं। 'सैम बहादुर' के टीजर की खास बात ये है कि इसमें देशभक्ति से भरपूर एक से एक डायलॉग मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर 'सैम बहादुर' के इस टीजर का काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sam Bahadur Official Teaser Out Starring Vicky Kaushal Act Give Goosebumps to Audience
सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की कहानी भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। सैम मानेकशॉ ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना को जीत दिलाई थी, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का निर्माण हुआ। बता दें कि, 'सैम बहादुर' में विक्की कौशल लीड रोल में हैं। उनकी पत्नी के किरदार में सान्या मल्होत्रा नजर आ रही हैं। वहीं फातिमा सना शेख इंदिरा गांधी के किरदार में हैं। फिल्म को मेघना गुल्जार ने डायरेक्ट किया है। टीजर में विक्की के अलावा फातिमा सना शेख दमदार अवतार में दिखी हैं। वहीं सान्या मल्होत्रा की सिर्फ एक झलक ही देख पाएंगे। 

विज्ञापन

टीजर सामने आने के बाद अब हर कोई विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। गौर करें इस मूवी की रिलीज डेट की तरफ को 1 दिसंबर 2023 को डायरेक्टर मेघना गुलजार की ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मालूम हो कि विक्की कौशल की सैम बहादुर का बॉक्स ऑफिस क्लैश रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' से होगा। 

यह भी पढ़ें:अमिताभ बच्चन ने 'कल्कि 2898 एडी' के निर्माताओं का जताया आभार, पोस्ट साझा कर लिखा नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed