{"_id":"c6b5c8b0028406c4d46973107d43971d","slug":"salmman-khan-cofee-with-karan-jai-ho","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कॉफी विद करण' से डिलीट हुई सल्लू की ये बड़ी विवादित बात!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कॉफी विद करण' से डिलीट हुई सल्लू की ये बड़ी विवादित बात!
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Fri, 06 Dec 2013 01:58 PM IST
विज्ञापन
'कॉफी विद करण' शो में यूं तो सलमान खान ने कई बड़े खुलासे किए हैं। लेकिन इस शो के दौरान उन्होंने एक ऐसी बात कही थी जो बहुत ज्यादा विवादित थी लेकिन इसे कार्यक्रम से एडिट कर दिया गया।
विज्ञापन
क्या थी वो बात हम आपको बताने जा रहे हैं। कॉफी विद करण में सलमान ने अपनी वर्जिनिटी अपनी गर्लफ्रेंड्स और अपनी शादी पर खुलकर बातें कीं।
पढ़ें- सलमान की निजी जिंदगी के सनसनी खेज खुलासे
विज्ञापन
लेकिन इस बीच उन्होंने एक ऐसी बात कह दी जिससे खुद करण जौहर भी गफलत में पड़ गए। बाद में उन्होंने इस बात को शो से हटा दिया।
बात शाहरुख खान से जुड़ी थी सलमान खान ने मजाक के लहजे में करण जौहर से पूछा कि यार मैंने तुम्हारे साथ 'कुछ कुछ होता है' में एक छोटी सी भूमिका की थी इसके बाद किससे डर कर तुमने मुझे फिर दोबारा अपनी किसी फिल्म में नहीं लिया।
विज्ञापन
बात क्योंकि साफतौर पर करण जौहर और शाहरुख खान से जुड़ी थी और करण जानते थे कि इस बात से बहुत बड़ी कंट्रोऱ्वर्सी खड़ी हो सकती है इसलिए उन्होंने इस बात को शो से एडिट करना ही मुनासिब समझा।
क्योंकि सलमान के इस आरोप का खुद करण के पास भी कोई जवाब नहीं था और इस बात से शाहरुख और सलमान के बीच फिर बड़ी दीवार खड़ी हो जाती।