सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा को 'लवरात्रि' फिल्म के जरिए लॉन्च कर रहे हैं।लेकिन बॉलीवुड में परिवारवाद और फिल्म के जरिए जीजा को लॉन्च करने वाली ये खबर तो पुरानी हो गई है, बल्कि इस फिल्म से जुड़ी जो ताजा खबर आई है उसे खुद सलमान खान ने ट्वीट कर बताया है।
सलमान खान ने 'लवरात्रि' को 'लवयात्री' नाम दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के नए संगठन 'हिन्दू है आगे' के आगरा यूनिट के प्रमुख गोविंग पराशर ने 31 मई को सलमान खान को पीटने वाले को दो लाख रुपए के इनाम देने की घोषणा की थी।
पराशर ने आरोप लगाया था कि सलमान खान ने अपनी फिल्म का नाम 'लवरात्रि' रखकर हिंदू भावनाओं को आहत किया है। पराशर ने कहा कि इस फिल्म के रिलीज का समय जानबूझकर हिंदू त्योहार नवरात्रि को चुना गया है।
ऐसा पहली बार नहीं है जब फिल्म के नाम पर आपत्ति के कारण उसका नाम बदला गया हो। बॉलीवुड को कई मौकों पर फिल्मों के नामों से खौफ़ खाना पड़ा और नाम बदलने पड़े।
फिल्म'पद्मावत' को लेकर काफी विवाद हुआ। यह फिल्म पद्मावती नाम की एक साहित्यिक किरदार पर बनी है, लेकिन मिथकों में पद्मावती को वीर राजपूत रानी के तौर पर देखा जाता है। राजपूतों के संगठन होने का दावा करने वाली करणी सेना इस फिल्म का विरोध कर रही थी और फिल्मकार संजय लीला भंसाली को झुकना पड़ा।
2013 में आई जॉन अब्राहम की फिल्म 'मद्रास कैफ़े' का नाम पहले 'जाफ़ना' था। तमिलों के एक धड़े को इस फिल्म पर आपत्ति थी।
इस धड़े का आरोप था कि फिल्म में एलटीटीई को आतंकी संगठन के तौर पर दर्शाया गया है। जाफ़ना श्रीलंका का वो शहर है जहां श्रीलंका की सेना और एलटीटीई के बीच हुए गृह युद्ध के बाद तमिल समुदाय को विस्थापित किया गया था।
2009 में आई शाहरुख खान, लारा दत्ता और इरफानखान की फिल्म 'बिल्लु बार्बर' का नाम 'बिल्लु' करना पड़ा था, क्योंकि सैलून और ब्यूटी पार्लर असोसिएशन ने 'बार्बर' शब्द को हेयर ड्रेसर्स के लिए इस्तेमाल किए जाने पर विरोध किया था।
इस शब्द को उनके लिए अपमानजनक बताया था।