{"_id":"4d89b3c4-28ae-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"salman-without-moustache-in-dabangg-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मूंछों का दिखेगा 'दबंग'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिना मूंछों का दिखेगा 'दबंग'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 07 Nov 2012 01:09 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान उर्फ चुलबुल पांडेय 'दबंग टू' में नए गेटअप में दिखेंगे। 'दबंग' के इस सीक्वेल में उनकी भूमिका पहली फिल्म जैसी ही होगी पर वह मूंछे नहीं रखेंगे। सलमान ने इस बात के लिए फिल्म के निर्माता अरबाज खान को राजी कर लिया था।
सलमान खान का कहना था कि उन्हें छोटे बालों के साथ क्लीन शेव चेहरा ही शूट करता है, और वह इसे ही आगे बढ़ाना चाहते हैं। अरबाज ने सलमान से इस फिल्म के लिए बाल थोड़ा बढ़ाने के लिए कहा था। सलमान ने 'सावन' और 'वीर' फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि उन पर लंबे बाल शूट नहीं करते हैं।
'दबंग टू' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान और प्रकाश राज महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखेंगे। यह फिल्म करीना कपूर पर फिल्माए जाने वाले आयटम सॉन्ग 'पांडेय जी सीटी मारें' की वजह से भी चर्चा में रही है। 'दबंग 2' इसी साल के आखिरी में रिलीज होगी।