फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman to prepone suraj pancholi's debut film

प्रीपोन हुई सूरज पंचोली की पहली फिल्म

Sun, 14 Jul 2013 04:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 14 Jul 2013 04:13 PM IST
विज्ञापन
salman to prepone suraj pancholi's debut film

जिया खान सुसाइड केस के आरोपी सूरज पंचोली के दिन लगता है कि अब बहुरने वाले हैं। जिस फिल्म से वह डेब्यू करने जा रहे थे अब वह फिल्म अब प्रीपोन हो गयी। मतलब यह कि यह फिल्म पहले बननी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


जिया खान केस में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद लगता है कि सूरज पंचोली के दिन अब फिर से अच्छे होने वाले हैं। उन्हें सलमान खान का बड़ा सहारा मिल रहा है।
विज्ञापन


एक समय सूरज पंचोली के डेब्यू फिल्म संकट में थी। सुभाष घई द्वारा बनायी जा रही 'हीरो' के रीमेक में वह सूरज पंचोली के साथ सुनील शेट्टी की बेटी को लॉन्च कर रहे थे। यह फिल्म सलमान खान के प्रोडक्शन हाऊस से बन रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब सूरज पंचोली जिया खान सुसाइड केस में जेल के अंदर थे तब यह फिल्म लगभग अटक गयी थी। सलमान खान ने भी इस फिल्म को लेकर चुप्पी साधी हुई थी।

अब जब सूरज पंचोली जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं उनको लेकर फिल्म इंडस्ट्री का एप्रोच बदल गया है। कई फिल्माकर सूरज को इग्नोसेंट कह चुके हैं।

अब नयी खबर यह है कि जिस हीरो के टलने के बात हो रही थी वह फिल्म अब प्रीपोन हो गयी है। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी से शुरु होनी थीं। लेकिन अब यह इसी साल सितंबर से शुरू हो जाएगी।


यदि सबकुछ ठीक रहा यह फिल्म अगले साल के मध्य तक रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म की शूटिंग के पहले सलमान खान, सूरज पंचोली को मीडिया के सामने इंट्रोड्यूस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed