फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman to host press meet to clear the air about sooraj pancholi

सूरज पंचोली को मीडिया के सामने लाएंगे सलमान

Mon, 08 Jul 2013 04:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 08 Jul 2013 04:37 PM IST
विज्ञापन
salman to host press meet to clear the air about sooraj pancholi

सलमान खान पिछले कुछ समय से जिया खान आत्महत्या कांड में दोषी सूरज पंचोली का अलग-अलग तरीके से समर्थन कर रहे हैं। अब खबर है कि सलमान इस मसले को मीडिया के बीच लाने के लिए प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

विज्ञापन


लंबे समय से सूरज पंचोली को लेकर सलमान खान से कई सवाल पूछे जा रहे हैं। अब खबर यह है कि उन्होंने तय किया है कि वे बकायदा एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। जिसमें वे सूरज से संबंधित सारे सवालों का जवाब देंगे।
विज्ञापन


जिया खान सूसाइड केस से जुड़े मसले पर सलमान का नाम भी खींचा जाता रहा है। इसकी वजह यह है कि उन्होंने ही सूरज को सुभाष घई की फिल्म से लांच करने की तैयारी कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सलमान खान एकदम से सूरज के समर्थन में उतर पड़े हैं। जेल से छूटते ही सलमान खान ने सबसे पहले सूरज पंचोली को खुद से मिलने के लिए हैदराबाद बुलवाया। सलमान वहां 'मेंटल' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।


इसके बाद सलमान खान ने अपने मैनेजर को सूरज पंचोली को फिल्मी काम देखने के लिए कह दिया है। मतलब साफ है कि सलमान खान किसी भी तरह से सूरज पंचोली को इस विवाद से निकालकर उनका फिल्मी कैरियर बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed