{"_id":"495c1ef4-a027-11e2-b503-d4ae52bc57c2","slug":"salman-to-become-shahrukh-s-new-neighbor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख के पड़ोसी हुए सलमान खान ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख के पड़ोसी हुए सलमान खान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 08 Apr 2013 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान पिछले कुछ दिनों से अपने लिए नया घर तलाश रहे थे। अब उनकी तलाश जाकर पूरी हुई है। मजे की बात यह है कि उनकी यह तलाश शाहरुख खान के घर के पास जाकर पूरी हुई है।
विज्ञापन
आमतौर पर बॉलीवुड स्टार अपने पुश्तैनी घर से अलग रहना पसंद करते हैं लेकिन सलमान खान अभी तक अपने माता-पिता के पास रहते रहे हैं। खबरें आ रही हैं कि जगह कम होने से अब सलमान खान पिछले कुछ दिनों से नया घर तलाश रहे थे।
विज्ञापन
उनकी यह तलाश शाहरुख के घर के पास जाकर खत्म हुई। उनका नया घर शाहरुख खान के घर के 'मन्नत' के करीब है। सूत्रों के मुताबिक सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट के वन बैडरूम फ्लैट में रह रहे थे।
विज्ञापन
जगह कम होने के कारण वे सागर रेशम नामक बिल्डिंग में शिफ्ट होने वाले हैं। इस बिल्डिंग और शाहरुख के 'मन्नत' में सिर्फ दो इमारतों का फासला है।
गुजराती परिवार के मालिकाना हक वाली सागर रेशम बहुत पुरानी बिल्डिंग है। यहां से समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। यहां के निवासी के अनुसार बिल्डिंग मालिक और सलमान के बीच सौदा हो गया है और सौदे की रकम 100 करोड़ बताई जा रही है।