फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman suffering from the suicide disease 'trigeminal neuralgia'

क्या है सलमान खान को दर्द देने वाला ट्रीजेमिनल न्यूरोलाजिया?

Sat, 19 Jan 2013 01:59 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 19 Jan 2013 01:59 PM IST
विज्ञापन
Salman suffering from the suicide disease 'trigeminal neuralgia'

सलमान खान ने हाल ही में बिइंग ह्ययूमन के स्टोर की लांचिंग के वक्त मीडिया के सामने यह बात स्वीकारी थी कि उन्होंने अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए स्मोकिंग छोड़ दी है। वे पिछले कई सालों से ट्रीजेमिनल न्यूरलजिया से ग्रसित है। फिल्म 'बॉडीगार्ड' की रिलीज के वक्त यानी वर्ष 2011 के अगस्त महीने में असहनीय दर्द की वजह से उन्हें इसकी सर्जरी के लिए लॉस एंजिल्स जाना पड़ा। वहां सर्जरी के बावजूद सलमान खान को डॉक्टर ने कई तरह की सावधानी बरतते को कहा था।

विज्ञापन


अब एक बार इस बीमारी ने फिर से सिर उठाया है। इस बीमारी का इलाज कराने के लिए सलमान इन दिनों किसी भी नई फिल्म की शूटिंग नहीं कर रहे है। वह जल्द ही अपनी इस बीमारी का इलाज कराने के लिए अमेरिका रवाना हो रहे हैं। इस बीमारी के इलाज के बाद ही वह फिल्मों में लौटेंगे। डॉक्टर तो उन्हें अब फिल्में बिल्कुल न करने की सलाह दे रहे हैं। एक्शन और स्टंट सीन उनकी जान के लिए खतरा हैं।
विज्ञापन


आखिर क्या है यह बीमारी?
ट्रीजेमिनल न्यूरलजिया एक ऐसी बीमारी है, जो मरीज के चेहरे के नसों से शुरू होकर मरीज के सिर को भी प्रभावित करती है। यह एक न्यूरोलॉजिकल डिसआर्डर है, जिसमें इलेक्ट्रिक शॉक की तरह दर्द की असहनीय लहरें उठती हैं। सलमान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बीमारी के बारे में विस्तार से बताया था। दर्द इतना असहनीय होता है कि व्यक्ति उसको बर्दाश्त नहीं कर पाता। इसलिए इसे सुसाइड डिजिज भी कहते हैं, क्योंकि मरीज अंतत: हार कर सुसाइड ही कर लेता है। शुरुआती दौर में इस बीमारी का इसलिए पता नहीं चल पाता क्योंकि दर्द दांतों से शुरू होता है और चूंकि दर्द कुछ वैसा ही होता है तो लोगों को लगता है कि यह डेंटल प्रॉब्लम है। यह बीमारी सलमान को पिछले कुछ सालों से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान को नहीं करना चाहिए एक्शन सीन
इस बीमारी की वजह से सलमान को सख्त रूप से हिदायत दी गयी है कि उन्हें ज्यादा मारपीट वाले और लंबी छलांग वाले एक्शन दृश्य या स्टंट नहीं फिल्माने हैं। साथ ही उन्हें ऐसे कोई भी दृश्य नहीं करने चाहिए, जिसमें उनके चेहरे पर चोट लगे। चूंकि यह बीमारी सबसे पहले मरीज के चेहरे के नसों को ही प्रभावित करती है। साथ ही सलमान से यह भी कहा गया है कि वे अधिक देर तक घुटनों के बल झुक कर काम न करें। सलमान खान को ऐसे किसी भी तरह के काम करने से मनाही है, जिसमें उन्हें काफी कुछ प्रेशर के साथ करना हो।

डाक्टरों ने फिल्में करने को भी मना किया था
लेकिन इसके बावजूद सलमान ऐसे कई सीन अपनी फिल्मों में करते नजर हैं, जो उन्हें करने से मना किया गया है। चूंकि सलमान मानते हैं कि उनके दर्शक बीमार सलमान को नहीं, हीरो सलमान को देखना चाहते हैं जो एक साथ कई लोगों की धुनाई करता है। यहां तक कि सलमान जो कि अपनी फिटनेस को लेकर काफी सर्तक हैं, उनको जिम में अत्यधिक एक्सरसाइज करने और पुशअप करने से भी मनाही है। डॉक्टर ने उन्हें यहां तक सलाह दी है कि उन्हें फिल्में करनी छोड़ देना चाहिए।

ज्यादा तनाव हुआ तो कोमा में जा सकते हैं सलमान
डाक्टरों ने सलमान खान को किसी भी तनाव से ग्रसित नहीं होने की भी सलाह दी है। चूंकि इसका सीधा असर सलमान के चेहरे के नसों पर होगा। और स्थिति ऐसी भी है कि हो सकता है कि सलमान को कोमा में जाना पड़े। लेकिन इन तमाम बातों के बावजूद सलमान अपने फैन से काफी प्यार करते हैं और उनका मानना है कि होने को तो कुछ भी हो सकता है। जहां तक संभव है। उनकी कोशिश
यही है कि वे सावधानी से काम करें।

बीमारी के बावजूद किए खतरनाक स्टंट
बीमारी के बावजूद वे खतरनाक स्टंट जो सलमान ने किये हैं। 'बॉडीगार्ड' में एक दृश्य में सलमान कांच के बीच से नीचे आये हैं। यह सीन उनके लिए खतरनाक था। फिल्म एक था टाइगर में सलमान ने जीरो डिग्री सेलिसियस पर सिर्फ एक टीशर्ट में एक दृश्य फिल्माया है। इसी फिल्म में जब सलमान कई कई आड़े-तिरछे रास्तों पर भागते नजर आते हैं वो भी उनकी सेहत के लिए बेहतर नहीं है। ये सारे दृश्य करने से उन्हें मनाही है। साथ ही फिल्म का इंट्रोडयूसिंग सीन करना भी उनके लिए खतरे से खाली नहीं था। फिल्म 'दबंग 2' में अंत के एक दृश्य में जहां वह शर्ट खोलकर दुश्मनों से भीड़ते हैं, वो दृश्य भी उनके लिए सही नहीं है।


क्या है सलमान की हेल्थ का स्टेटस?  
सलमान ने इस दर्द से निजात पाने के लिए सर्जरी करवाई है। लेकिन इसके बावजूद वे पूरी तरह से स्वस्थ नहीं। चूंकि आमतौर पर इस बीमारी में ब्रेन के पास एक हिस्सा होता है, जहां ब्लड के क्लॉट होने पर उसे आपरेट करके निकाला जा सकता है। लेकिन सलमान के केस में ऐसी परिस्थिति है कि उसे पूरी तरह आपरेट करके निकाल पाना संभव नहीं है। इस बीमारी की वजह से सलमान की ब्रेन के पास एक एनेरिज्म होता है। वहां भी परेशानी शुरू हो गयी है और फिलवक्त सलमान उससे ज्यादा परेशान है। अब इसके इलाज के लिए देश से बाहर जा रहे हैं। पिछली बार लगभग आठ घंटों के लंबे आपरेशन के बाद सलमान की सर्जरी पूरी हुई थी। सलमान खान इस बीमारी से कई सालों से परेशान थे। लेकिन उन्होंने कभी इसे गंभीरता से नहीं लिया है। आइए दुआ करें कि सलमान जल्दी ही अपने इस दर्द से छुटकारा पाएं और अपने चुलबुले अंदाज में फैन्स को रिझाते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed