{"_id":"48c25c053416195cd5a6f9ce16906340","slug":"salman-s-sister-arpita-getting-engaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के अफेयर पर चुप क्यों हैं सलमान?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बहन के अफेयर पर चुप क्यों हैं सलमान?
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
Updated Tue, 22 Apr 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड गलियारों में ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान की बहन अर्पिता सगाई करने जा रही है। सलमान की चुप्पी रहस्य वाली है?
विज्ञापन
अर्पिता पिछले काफी समय से अपने अफेयर की वजह से चर्चाओं में रही हैं। अलग समय पर उनका नाम अलग लोगों के साथ जुड़ा।
फिलहाल वह दिल्ली के अभिनेता आयुष शर्मा के साथ डेटिंग कर रही हैं। यह संबंध कितना गहरा है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह दोनों अभी अभी शिमला से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं।
माना जा रहा है कि अर्पिता अपने इस अफेयर को लेकर गंभीर हैं और वह इसे शादी में बदलना चाहती हैं। इसके लिए वह चाहती हैं कि वह आयुष के साथ मंगनी कर लें।
इस मामले में अभी तक सलमान खान ने चुप्पी ओढ़ रखी है। यह चुप्पी इस संबंध में रहस्य पैदा करती हैं। अब देखना यह है कि यह बात अफवाह साबित होती है या इसमें कुछ सच्चाई भी है।
विज्ञापन