{"_id":"fccfa9448b569e3db7f889cccd0d1cf8","slug":"salman-s-hit-and-case-hearing-will-be-on-1-st-july-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान की याचिका पर सुनवाई 1 जुलाई को","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की याचिका पर सुनवाई 1 जुलाई को
Updated Wed, 17 Jun 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंबई उच्च न्यायालय ने 2002 'हिट एंड रन' मामले में निचली अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के खिलाफ फिल्म अभिनेता सलमान खान की याचिका की सुनवाई सोमवार को एक जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी।
विज्ञापन
मुंबई की एक सत्र अदालत ने सितंबर 2002 के 'हिट एंड रन' मामले में बीते छह मई को सलमान को गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराते हुए पांच साल कैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
सलमान ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय में अपील की थी, जिसके बाद उच्च न्यायालय ने उनकी सजा रद्द करते हुए जमानत मंजूर कर ली थी।
सलमान को 28 सितंबर, 2002 को मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को गाड़ी से कुचलने का दोषी पाया गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन