फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman offered me my first film: deepika

चटर पटरः दीपिका ने ठुकराया था सलमान का ऑफर

Tue, 15 Jan 2013 05:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 15 Jan 2013 05:01 PM IST
विज्ञापन
Salman offered me my first film: deepika

दीपिका पादुकोन ने अपने कॅरियर की शुरूआत शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' से की थी। एक बार वह फिर शाहरुख के साथ ही 'चेन्नई एक्सप्रेस' में नजर आने वाली हैं। शाहरुख खान के अलावा वह सलमान खान की फिल्म 'किक' में भी होंगी। इधर दीपिका पादुकोन ने एक नया राज खोला है।

विज्ञापन


दीपिका ने कहा है कि भले ही उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ 'ओम शांति ओम' से की थी पर शाहरुख से पहले उन्हें फिल्म करने की एप्रोच सलमान खान ने की थी। दीपिका ने कहा जिस समय सलमान ने उनसे फिल्म करने के लिए कहा था वह मॉडलिंग किया करती थीं। सलमान खान ने उन्हें 'लिरिल' साबुन के एक विज्ञापन में देखने के बाद उनसे फिल्मों में काम करने के लिए कहा था।
विज्ञापन


 उस वक्त दीपिका का इरादा फिल्मों में आने का था ही नहीं, सो उन्होंने सलमान को मना कर दिया था। दीपिका मानती हैं कि शायद यह उनकी भूल थी। लेकिन दीपिका साथ में यह भी कहती हैं कि यह सच है कि वह उस वक्त बहुत छोटी थीं और सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी शायद ही दर्शकों को पसंद आती।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम के दो घंटे अराध्या के नाम बुक

एक पत्नी के बाद ऐश्वर्या राय एक मां की जिम्मेदारी भी पूरा मन लगाकर निभा रहीं हैँ। उनकी बेटी अराध्या को पूरा वक्त मिले इसलिए वह पूरा समय घर पर ही बिता रहीं हैं। वह इन दिनों अराध्या को पूरा समय दे रहीं हैं। शाम के दो घंटे तो उन्होंने सिर्फ अराध्या के नाम मानो बुक ही कर दिए हैं। ऐश शाम के 4.30 से 6.30 का समय केवल आराध्या के साथ बिताती हैं। यह बात अराध्या के पापा यानी कि अभिषेक बच्चन ने शेयर की। अभिषेक ने कहा कि इन दो घंटों में ऐश्वर्या न तो किसी से मिलती हैं और न कोई काम करती हैं और तो और कोई फोन कॉल भी रिसीन नहीं करतीं। समस्या तब होगी जब ऐश दोबारा फिल्मों में काम करना शुरू कर देंगी। खबरें आ रहीं है कि ऐश जल्द ही करन जौहर की एक नई फिल्म करने वाली हैं।

सनी लियोन भगवान की शरण में
पोर्न स्टार सन्नी लियोन इन दिनों एकता कपूर की आने वाली फिल्म 'रागिनी एमएमएस2' को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म की शूटिंग फ्लोर पर है। फिल्म की चर्चा इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि साल 2010 की हिट फिल्म 'रागिनी एमएमएम' का यह सीक्वेल पार्ट है। फिल्म में सन्नी लीड रोल में हैं। इस फिल्म की सफलता के लिए वह काफी मेहतन कर रहीं हैं। और तो और पिछले दिनों वह अपनी इस फिल्म को हिट बनाने के लिए भगवान की शरण में भी गईं। पिछले दिनों वह फिल्म की शूटिंग से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ उन्होंने गणेश जी की आरती गायी। सन्नी के इस भक्तिमय रूप को देखकर हर कोई चकित रह गया। सनी को यह समझना चाहिए कि और सब कुछ करने के साथ उन्हें थोड़ा ध्यान ऐक्टिंग पर भी देना चाहिए।

किरण बोलीं, हिंदी फिल्में नहीं हैं स्तरीय
'धोबी घाट' जैसी ऑफबीट फिल्म बनाने वाली किरन राव का कहना है कि भारत में स्तरीय हिंदी फिल्में नहीं बन रहीं हैं। यहां एक तरह की फिल्म जैसे ही हिट हो जाती हैं सारे फिल्मकार उसी फिल्म को कॉपी करने में लग जाते हैं। हिंदी फिल्मों को ऑस्कर न मिलने की बात पर उन्होंने कहा कि हमारा कंटेंट स्तरीय नहीं होता है। हम दर्शक को बहुत कम दिमाग का मानकर उसे विस्तार से समझाने लगते हैं। किरण ने कहा कि किसी भी फिल्मकार को अपनी फिल्म बनाते वक्त दर्शकों का ध्यान सबसे ज्यादा रखना चाहिए। लेकिन उसे यह बात भी सोचनी चाहिए कि उसकी फिल्म ही भारत की फिल्मों का रीप्रजेंट करेगी। हालांकि किरण ने यह भी स्वीकारा कि हॉलीवुड फिल्मकारों के पास फिल्म बनाने के बेहतर संसाधन हैं।


पृथ्वीराज पर क्यों मेहरबान हैं रानी
फिल्म 'अय्य़ा' रानी के कॅरियर के लिए भले ही किसी प्रकार की मदद न कर पाई हो पर इस फिल्म में उनके कोस्टार रहे पृथ्वीराज की जरूर निकल पड़ी है। उन्हें रानी की संगत का बड़ा लाभ मिल रहा है। सुनने में आ रहा है कि रानी मुखर्जी पृथ्वीराज पर फिदा हैं। वह आजकल अपने संपर्क से पृथ्वीराज को फिल्में दिलवा रहीं हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही यह खबर आई थी की रानी ने पृथ्वीराज को यशराज बैनर की एक फिल्म में फिट करवा दिया था। इस फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं रानी ने फराह खान को भी उनकी नई फिल्म 'हैप्पी न्यू इयर' के लिए पृथ्वीराज का नाम सुझाया। सूत्रों के अनुसार रानी की सिफारिश काम कर गई है और उन्हें उस फिल्म में काम मिल गया है। रानी की मेहरबानियाँ सिर्फ यही खत्म नहीं हुई हैं। शूटिंग के दौरान जब पृथ्वीराज थोड़ा बीमार हुए तो रानी ने प्रथ्वी की देखरेख के लिए अपने फैमिली डॉक्टर को भेज दिया। अब लोग इसके मतलब न निकालें वही रानी के साथ आदित्य के लिए भी ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed